फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lord Ram met Bharat, people got emotional

भरत से मिले भगवान राम, भावुक हो उठे लोग

Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram met Bharat, people got emotional
रानीगंज के भरत मिलाप मेले में निकली झांकी में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : PRATAPGARH
चौदह वर्षों का वनवास काटकर भगवान राम, मां जानकी व लक्ष्मण अयोध्या नगरी पहुंचे तो अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राजभवन की ओर भगवान राम, मां जानकी व लक्ष्मण आगे बढ़े तो सभी दौड़ पड़े। भगवान राम से भरत व लक्ष्मण से शत्रुघ्न गले मिले तो अवधवासी भावुक हो उठे। चारों भाइयों का मिलन देख हर किसी की आंखे भर आईं।
विज्ञापन

पूरा वातावरण जयश्रीराम के जयकारे गूंज उठा। बुधवार को भोर में भगवान राम व भाई भरत के भातृत्व प्रेम की यह झांकी रानीगंज बाजार में आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप मेें दिखी। वैदिकमंत्रों के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद महाआरती के स्वर गूंजे तो पूरा वातावरण जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

वैसे तो भरत मिलाप का कार्यक्रम रात 10 बजे के बाद के ऊंचाइयां छूने लगा था। डिजिटल लाइटिंग व आकर्षक झालरों से रानीगंज बाजार की फिजा देखने लायक थी। भक्तिमय गीतों की गूंज शुरू हुई तो पूरा वातावरण भक्ति व आस्था से सराबोर हो उठा। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के दोनों छोर पर इतनी भीड़ थी कि तिल रखने तक की जगह नहीं थी। साढ़े दस बजे रात रामदल की झांकी से भरत मिलाप के ऐतिहासिक कार्यक्रम का आगाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक धीरज ओझा ने पूजन-अर्चन व महाआरती की। इसके बाद राम दल भ्रमण के लिए निकला। बुधवार सुबह छह बजे बभनमई के रास्ते होते हुए रामदल स्टेशन रोड पहुंचा। यहां भगवान राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्र एक दूसरे के गले मिले तो पूरा वातावरण जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश ऊमरवैश्य, दीपू जायसवाल, सुशील गुप्ता, सुभम गुप्ता, अनमोल चौरसिया ने बारी-बारी से भगवान की झांकी की आरती उतारी।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रदी गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह, दीपक गुप्ता, शिवशंकर चौरसिया, सुनील चौरसिया, राजेश शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा, राजेश सिंह, सोनू सिंह, दीपक सिंह, किशोर कुमार जयसवाल, सुनील कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

रानीगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में मंच पर बैठे राम भरत व लक्ष्मण शत्रुघन।

रानीगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में मंच पर बैठे राम भरत व लक्ष्मण शत्रुघन।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में निकली झांकी।

रानीगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में निकली झांकी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed