{"_id":"64c1433709fe85cd060a3fd4","slug":"looting-by-feeding-intoxicated-laddoos-on-the-pretext-of-correcting-planetary-defects-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2136-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ग्रह दोष ठीक करने के बहाने नशीला लड्डू खिलाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ग्रह दोष ठीक करने के बहाने नशीला लड्डू खिलाकर की लूटपाट
Wed, 26 Jul 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
शादी में आड़े आ रहे ग्रह दोष शांति के बहाने खिलाया नशीला लड्डू , ले उड़े जेवरात व रुपये
- बेहोशी की हालत में गृहस्वामी समेत छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, पुलिस की निगरानी में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर ललितपुर में युवक की शादी का रिश्ता लेकर जौनपुर से आए दो लोगों ने ग्रह दोष शांति के बहाने परिवार के छह लोगों को नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया। रात में ही रुपये व जेवरात समेटकर भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पुलिस की निगरानी में सभी का उपचार चल रहा है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर ललितपुर निवासी ईंट भट्ठा मजदूर शिवमूर्ति गौतम के घर सोमवार को जौनपुर के रहने वाला घनश्याम अपने एक साथी के साथ बाइक से आया था। शिवमूर्ति के अनुसार बेटे अक्षय की शादी कराने के लिए घनश्याम एक व्यक्ति को अपने साथ लेकर आया था। करीब छह माह पहले जौनपुर व अंबेडकर नगर जनपद की सीमा पर श्रृंगारपट्टी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर घनश्याम के संपर्क में वह आया था।
सोमवार की रात ही घनश्याम ने साथ आए व्यक्ति को पहुंचा हुआ तांत्रिक बताया और कहा कि उसके घर में सब ठीक नहीं है। ग्रह दोष ठीक कराना होगा, जिससे बेटे का रिश्ता तय हो सके। मंगलवार की शाम घर के भीतर ही ग्रह दोष की पूजा करने के लिए बेदी भी बनाई गई। वहीं एक कमरे में गड्ढा भी खोदा गया। रात में सभी खाना खाकर सोने लगे तो तांत्रिक ने शिवमूर्ति समेत परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिला दिया। उनसे दरवाजा भी खुला रखने को कहा।
विज्ञापन
तंत्र क्रिया करने वाले दोनों लोग सभी के बेहोश होते ही रात के अंधेरे में फरार हो गए। बुधवार को करीब आठ बजे तक शिवमूर्ति के घर के लोग बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी उसके घर पहुंचे। देखा तो शिवमूर्ति (55) उसका बेटा अशोक गौतम (30), रौनक (9), निर्मला गौतम (34), आरती देवी (28) और सोनाली गौतम (16) बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़े हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख सभी को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
देर शाम होश में आने पर शिवमूर्ति ने बताया कि परिचित घनश्याम एक माह पहले भी उसके घर बेटे की शादी के सिलसिले में आया था। दो दिन बाद ही गया था। इसलिए उस पर विश्वास कर घर में रहने दिया गया। घर के बॉक्स से मजदूरी में मिले करीब 70 हजार रुपये व बहू के सवा लाख की कीमत के जेवरात गायब हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं, बातचीत के बाद रुपये व जेवरात लूटने की बात सामने आ रही है। पीड़ितों से जानकारी के बाद घटना को अंजाम देने वालों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
होश में आने पर निर्मला ने बताया कि कभी बच्चे और कभी वह अक्सर बीमार रहते थे। देवर की शादी का रिश्ता तय करने आए ससुर के करीबी ने सभी की समस्या दूर करने के लिए तंत्र क्रिया कराई। इसके लिए पूजा का सामान दिन में ही मंगा लिया था। वे लोग भी बाजार खरीदारी करने गए थे।
-- -- -- -- --
देर होने पर जा सकती थी जान
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सभी का इलाज करने वाले डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि यदि इलाज में दो चार घंटे का विलंब हुआ होता तो सभी की जान भी जा सकती थी। फिलहाल खाने पीने की सामग्री में नशीली गोलियां खिलाई गईं थीं।