{"_id":"64c2bc8df45887458b0c4074","slug":"looted-48-thousand-cash-mobile-by-beating-the-driver-of-the-truck-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2220-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रक के चालक को पीटकर 48 हजार नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रक के चालक को पीटकर 48 हजार नकदी, मोबाइल लूटा
Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर बीच शहर में बेखौफ बदमाशों ने गिट्टी से भरे ट्रक को रोका। चालक को पीटकर बदमाश 40 हजार रुपये व मोबाइल लूट कर भाग निकले। मारपीट में घायल चालक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
प्रयागराज में रहने वाला चालक मेहताब बृहस्पतिवार की भोर अपने भाई इजराइल खलासी के साथ ट्रक में गिट्टी लोड कर अयोध्या जा रहा था। आरोप है कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसमी रेलवे क्राॅसिंग के समीप सामने ट्रक रोक दो बदमाशों तमंचा सटाकर ट्रक में घुसे। चालक व खलासी को तमंचा की मुठिया से वार कर घायल करने के बाद 48 हजार रुपये नकदी व दो मोबाइल फोन लूट लिया।
बदमाश मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर रामलीला मैदान के पास ट्रक से उतरने के बाद दूसरे ट्रक पर सवार होकर भाग निकले। पिटाई से घायल चालक मेहताब ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसका उपचार मेडिकल कालेज में कराया गया। मामले की जानकारी पर नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।