{"_id":"5b8ecb87867a5548423aa173","slug":"loot-with-jweller","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को गोली मारकर जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ को गोली मारकर जेवरात लूटे
pratpgarh
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने सब्जी पहुंचाने घर जा रहे बाइक सवार सराफ को गोली मारकर जेवरात लूट लिए। गोली लगने से घायल सराफ को गौरा सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने छानबीन की। पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी पूर्णमासी उर्फ अशोक कुमार सोनी (24) पुत्र स्वामीनाथ सोनी ने कहला में आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम वह दुकान खुली छोड़ घर सब्जी पहुंचाने के लिए बाइक से निकला था। कृष्णगोपाल इंटर कालेज से आगे बढने पर दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। उसे रुकता न देख बदमाश फायरिंग करने लगे। तीन राउंड फायरिंग के बाद बदमाशों ने अशोक को गोली मार दी। गोली उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। बदमाशों ने उसे गोली मारने में 12 बोर तमंचे का प्रयोग किया था। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक बदमाश सराफ की बाइक की डिग्ग्गी से लगभग 40 हजार रुपये तक के जेवरात लूट लिए। ग्रामीणों को करीब आते देख सुलतानपुर नहर पकडक़र इलाहाबाद की ओर भाग निकले। गोली लगने से घायल सराफ को लोग गौरा अस्पताल लाए। घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूर्णेंदु सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सराफ से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीओ रानीगंज और रानीगंज एसओ को लगाया। गंभीर रूप से घायल सराफ अशोक कुमार को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की संख्या पांच थी। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी भी लूट ले गए बदमाश
रानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी पूर्णमासी उर्फ अशोक कुमार सोनी ने बाइक की डिग्गी में सब्जी रखी थी। बदमाशों की मंशा समझते ही पूर्णमासी उर्फ अशोक ने बाइक की चाभी फेंककर भागने का प्रयास किया। इस पर बदमाश फायरिंग करने लगे। गुस्से में बदमाशों ने बाइक की डिग्गी भी गोली मारकर तोड़ी। उसमें रखा जेवरात वाला थैला और सब्जी की थैली भी लूटकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
धरपकड़ को लगाई गईं टीमें
सराफ को गोली मारकर लूटने की खबर मिलने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम, रानीगंज पुलिस व सीओ रानीगंज को लगाया है। सूत्रों की मानें तो बदमाश सीमावर्ती इलाके के रहने वाले हैं और पूर्णमासी उर्फ अशोक के ऊपर कई दिनों से निगाह रखे हुए थे। मंगलवार की शाम मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया।
रिटायर्ड दरोगा का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
रिटायर्ड दरोगा का शव चिलबिला स्थित आवास पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में परिवार के लोगों ने जनाजे को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। इस दौरान लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे।
कंधई थाना क्षेत्र के देवनमऊ निवासी अब्दुल समद खां उपनिरीक्षक के पद से वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने चिलबिला रेलवे क्रासिंग के पास भी अपना मकान बना रखा था। परिवार के कुछ सदस्य यहीं रहते थे। एक मकान इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना में भी था। सोमवार की सुबह रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद खां की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की शाम उनका शव चिलबिला स्थित मकान पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। मगरिब की नमाज के बाद जनाजे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। चिलबिला स्थित आवास पर जुटे परिवार के लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे। उनकी कई रिश्तेदारियां भी इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र में हैं।