फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot near narayanpur bazar

मानधाता में व्यापारी से लाखों की लूट

Sat, 11 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
मानधाता थाना के नारायनपुर के पास बाइक सवार बदमाश एक बीड़ी व्यापारी को तमंचा सटाकर करीब ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने शिकायत मानधाता पुलिस से की। पुलिस जांच कर रही है। इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद वसीर ने बीड़ी की एजेंसी ले रखी है। वह मानधाता इलाके में सप्लाई करता है। शुक्रवार को वसूली करने के लिए मानधाता क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन


कटरागुलाब सिंह से वसूली करके करीब ढाई लाख रुपये एक बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहा था। नारायनपुर बाजार के पास बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। बदमाश मुश्ताक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाश उसकी पिटाई कर बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। किसी ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। ढाई लाख की लूट की रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक नहीं दर्ज की थी। जबकि घटना सुबह साढ़े 11 बजे की है। इससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed