{"_id":"601702f58ebc3e08c02fe644","slug":"long-distance-buses-did-not-run-for-the-second-consecutive-day-pratapgarh-news-ald2980765156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन भी नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन भी नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें
विज्ञापन
रोडवेज बस चालकों के हड़ताल के मद्देनजर बस अड्डे पर तैनात पीएसी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो से रविवार को लगातार दूसरे दिन लंबी दूरी की बसों का संचालन नहीं हो सका। चालकों ने अफसरों पर लंबे रूट पर खटारा बसें संचालित कराने का आरोप लगाते हुए बसों के संचालन से हाथ खड़े कर दिए। इससे प्रतापगढ़ से दिल्ली, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और फैजाबाद के लिए बसें संचालित नहीं की जा सकीं।
इस कारण डिपो में बस पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
राडवेज डिपो के चालकों का कहना था लंबे रूट पर अफसर खटारा बसें चलवा रहे हैं। अधिकांश बसों में चालकों के सामने शीशे को साफ करने के लिए लगे वाइपर खराब हो गए हैं। इससे कोहरे और धुंध में साफ दिखाई नहीं देता है।
खुद के साथ यात्रियों की जान भी खतरे में रहती है। बसों में लगी बैटरी भी खराब हो गई हैं। बीच रास्ते में यात्रियों से धक्का दिलाकर बसों को चालू कराना पड़ता है। इसी कारण यात्रियों से हर दिन नोकझोंक होती है।
विज्ञापन
शनिवार को चालकों ने समस्या दूर न होने तक बसें सड़क पर निकालने से इनकार कर दिया था। रविवार को भी वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। चालकों ने एआरएम को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जब तक बसों में स्पीड लिमिट डिवाइस, बीटीएस, अग्निशमन यंत्र के साथ ब्रेक ठीक नहीं कराए जाते हैं तब तक वे बसों को डिपो से बाहर नहीं निकालेंगे।
उन्होंने लंबी दूरी की बसों में दो चालकों की तैनाती की मांग की है। इस बारे में एआरएम पीके कटिहार का कहना है कि कुछ चालक कामचोर हैं। खुद लंबी दूरी की बसों को लेकर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। दूसरे चालकों को भी भड़काते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।
यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, बस पकड़ने के लिए जा रहे प्रयागराज
लंबी दूरी की बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रतापगढ़ डिपो से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, फैजाबाद, बनारस के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों से हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर के लिए बस पकड़ने मजबूरन उन्हें प्रयागराज जाना पड़ रहा है।
चालकों की मांगें जायज हैं। बसों में जो खामियां हैं, उन्हें दूर करवा दिया गया है। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो एआरएम और फोरमैन से बातकर दूर कराई जाएगी।
टीपी सिंह, आरएम।

रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।- फोटो : PRATAPGARH