फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lohia housing officials in distributing sports highlight

लोहिया आवास बांटने में अफसरों का खेल उजागर

Sat, 04 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 04 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोहिया आवास के रुपये बांटने में अफसर खेल कर रहे हैं। डीएम की अनुमति लिए बगैर ही परियोजना निदेशक ने सांगीपुर और शिवगढ़ के नौ लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भेज दी। मामला डीएम के संज्ञान में आया तो पीडी ने अपनी गर्दन फंसते देख लाभार्थियों के खाते से धनराशि मंगाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2014-15 में सांगीपुर विकास खंड के पूरेभगवत और शिवगढ़ की संडौरा ग्राम पंचायत को लोहिया गांव चुना गया। परियोजना निदेशक ने  10 अक्तूबर 2014 को 62 लाभार्थियों को 1,22,500 रुपये पहली किस्त के  रूप में भुगतान कर दिया। पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों की सूची में पीडी के साथ ही बीडीओ और सीडीओ के हस्ताक्षर हैं। 16 नवंबर 2014 को जिलाधिकारी ने लाभार्थियों की जो सूची जारी की उसमें 86 लोगों के नाम तो हैं मगर उनमें सांगीपुर के आठ और शिवगढ़ के  एक लाभार्थी का नाम नहीं है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर डीएम ने परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। इस पर अफसरों ने कार्रवाई से बचने के लिए बैंकों को पत्र भेजकर रुपये के भुगतान पर रोक लगा दी है।  इस बाबत परियोजना निदेशक रंजीत सिंह ने पहले तो यह कहा कि अपात्रों के खाते में धनराशि चली गई थी, इसलिए मंगाने की कार्रवाई की जा रही है, इसके बाद बोले, डीएम की दूसरी सूची में छूटे हुए लोगों के नाम शामिल हैं। जबकि वास्तविकता तो यह है कि डीएम ने दूसरी सूची जारी ही नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed