फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   locust party reached belha chaos from city to village

बेल्हा पहुंचा टिड्डी दल, श्ाहर से गांव तक अफरा-तफरी

Sat, 27 Jun 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
locust party reached belha chaos from city to village
locust party reached belha chaos from city to village - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज व कौशांबी में किसानों की फसलों पर कहर ढाने के बाद पाकिस्तानी टिड्डी दल ने शुक्रवार को जिले में भी हमला बोल दिया। सैकड़ों गांवों का चक्रमण कर फसलों पर कहर ढाया। अलग-अलग तीन हिस्सों में आए टिड्डियों की फौज देख किसानों में अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों के साथ किसान थाली व टीन बाजते हुए खेतों में पहुुंच गए। पटाखे, गोले दागने के साथ ही धुआं कर उन्हें भगाने का प्रयास किया। टिड्डियों के हमले से धान की नर्सरी, उरद, मूंग, हरी सब्जी, बाजरा, अरहर आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। शहर मेें भी टिड्डियों के चक्रमण से लोग परेशान रहे। कृषि विभाग की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पाकिस्तानी टिड्डी दल तीन हिस्सों में सोरांव के रास्ते जिले में घु़स आया। इससे रानीगंज, विश्वनाथगंज व सदर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। विश्वनाथगंज क्षेत्र में कटरागुलाब सिंह, हिंदूपुर, ठेमा, हैसीपरजी, लाखापुर, मांधाता, गंभीरा, कुल्हीपुर, जगदीशपुर, गौरा सहित 30 से 35 गांवों में टिड्डी दल ने फसलों पर हमला बोला। इस पर किसान घरों में निकलकर टीन, थाली बजाते हुए अपने-अपने खेतों में पहुंच गए।
विज्ञापन

लोग पटाखे, गोला व धुआं आदि कर उन्हें भगाने का प्रयास करते रहे। जबकि दूसरे दल ने रानीगंज के दुर्गागंज, शाहरपुर, प्रीतमपुर, संडिला, राजापुर, खरहर, रैनी सतखरिया, शाहपुर, देवासा, रस्तीपुर, भैसाना, पचरास सहित सैकड़ों गांवों का भ्रमण किया। इससे किसानों में अफरातफरी मची रही। रानीगंज में टिड्डियों का दल दो भागों में बट गया। एक दल ने पट्टी के उड़ैयाडीह, शिवगढ़ के करीब दो दर्जन गांवों में भ्रमण लोगों को हलाकान किया। इसके अलावा सड़वाचंद्रिका, गड़वारा, ओझला, गोड़े, पूरे केशवराय में भी टिड्डियों ने हमला बोला। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि टिड्डियों को नष्ट करने के लिए टीमें अलर्ट हो गई हैं। ठहराव करते ही उन पर हमला बोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाली की टन-टन से गूंज उठा शहर
शाम करीब छह बजे टिड्डियों का एक दल शहर में भी आ धमका। इससे अफरातफरी मच गई। शहरियों ने थाली बजाने के साथ ही उन्हें भगाने के लिए पटाखे फोड़े। करीब आधे घंटे तक चक्रमण करने से लोग परेशान रहे। पुराना मालगोदाम, स्टेशन, अंबेडकर चौराहे पर लोग टिड्डियों से परेशान हुए।

सबसे बड़े टिड्डी दल ने विश्वनाथगंज क्षेत्र में किया हमला
तीनों दलों से सबसे बड़े टिड्डी दल का हमला विश्वनाथगंज क्षेत्र में हुआ। यह दल तीन किमी लंबा व दो किमी चौड़ा था। उन्हें देख लोगों के होश उड़ गए। रानीगंज में दस्तक देने वाला दल की लंबाई डेढ़ किमी व चौड़ाई एक किमी थी। सबसे छोटा दल यानी एक किमी लंबा व एक किमी चौड़ा सदर क्षेत्र मेें पहुंचा था। दो दलों में बटने के बाद यह छोटा हो गया था। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि टिड्डियों के ठहराव का इंतजार किया जा रहा है।

locust party reached belha chaos from city to village

locust party reached belha chaos from city to village- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed