Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Locks on the doors of cooperative societies, while e-PoS machines lie non-functional in some places.

Pratapgarh News: समितियों में ताले तो कहीं ई-पॉश मशीन बेकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Locks on the doors of cooperative societies, while e-PoS machines lie non-functional in some places.
रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद
जिले में करीब 170 साधन सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से किसानों को डीएपी, यूरिया, एनपीके खाद उपलब्ध कराई जाती है लेकिन वर्तमान में ज्यादातर समितियों में या तो ताले लटक रहे हैं या खाद नहीं है। कुछ जगहों पर ई-पॉश मशीन के काम न करने से खाद का वितरण नहीं हो सका। इस वजह से किसानों को निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार 15 नवंबर से गेहूं की बोआई होनी है। आलू की बोआई शुरू है। वहीं, समितियों में किसान सुबह से से खाद के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों को बोआई के लिए सबसे ज्यादा डीएपी की जरूरत है। उपलब्धता न होने की वजह से दिक्कत हो रही है। इसका फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं। समिति पर 1350 रुपये प्रति बोरी मिलने वाली डीएपी बाजार में 1700 तक बिक रही है।
विज्ञापन

नहीं चली ई-पॉश मशीन
साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में ताला बंद रहा। शुक्रवार को सचिव गोविंद मौर्य ने बताया कि सुबह कुछ किसानों को खाद दी गई। इसके बाद ई-पॉश मशीन खराब होने से वितरण नहीं हो सका। साधन सहकारी समिति फतनपुर, रेहुआ और लालगंज बाजार की समिति बंद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र की सहकारी समिति खूंझी कला के सचिव आशीष सिंह ने बताया कि एनपीके खाद 12 टन उपलब्ध है। वितरण की सूचना किसानों को दी गई है। रानीगंज के धनुआ और रामापुर साधन सहकारी समिति से भी किसानों को मायूस लौटना पड़ा।
कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
बी-पैक्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के आश्वासन पर हड़ताल को 20 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है। कर्मचारी समितियों पर खाद का वितरण करेंगे।
उन्होंने बताया कि कैशलेस इलाज, दुर्घटना बीमा, ग्रुप इंश्योरेंस, अनावश्यक निरीक्षण एवं स्थानांतरण पर रोक, समिति व्यय की राशि पांच हजार, कैडर सचिवों की पदोन्नति, उर्वरक पर कमीशन बढ़ाने सहित अन्य प्रमुख मांगों को आयुक्त के समक्ष रखा गया है। समस्या के निस्तारण के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

इनसेट-
बोले किसान
0 खाद लेने के लिए सुबह ही समिति पर पहुंचे लेकिन ताला बंद मिला। अब निजी दुकान से ही महंगे दाम पर खाद खरीदनी होगी।
- संतोष सिंह, रेहुआ लालगंज
-
0 खाद न मिलने से खेती पिछड़ रही है। बार-बार समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बाजार में खाद के दाम भी ज्यादा है।
- लालमनी दुबे, परमा का पूरा
0 समिति बंद ताला बंद था। वितरण की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। तीन से दिन से खाद के लिए भटक रहे हैं।
- फूलचंद सोनी, रेहुआ लालगंज
-
0 पिछले साल की तरह इस बार खाद के लिए परेशानी हो रही है। अब निजी दुकानों के भरोसे ही खेती हो सकेगी।
- राजकुमार गौतम, रामापुर
इनसेट-
नोट- आंकड़े एक नजर में
कुल वितरण समिति- 170
डीएपी की उपलब्धता- 2273 मीट्रिक टन
पंजीकृत निजी दुकानें- 68
--
वर्जन-
2500 मीट्रिक टन डीएपी की नई रैक की डिमांड भेजी गई है। समितियों पर खाद उपलब्ध है। जिन समितियों में वितरण रुका है वहां खाद भेजकर वितरण किया जाएगा। - देवेंद्र वर्मन, एआर को-ऑपरेटिव

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

रानीगंज कैथोला के साधन सहकारी समिति रायपुर भगदरा में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed