फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockout in kutuchery, Strike in Civil

कचहरी में तालाबंदी, दीवानी में हड़ताल 

Wed, 29 May 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lockout in kutuchery, Strike in Civil
कचहरी में मांगो को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा की गयी तालाबंदी। - फोटो : pratapgarh
 अधिवक्ताओं के साथ मारपीट के मामले में सदर तहसील में कार्यरत कर्मचारियों के तबादले की मांग को लेकर मंगलवार को वकीलों ने कचहरी में तालाबंदी और दीवानी में हड़ताल की। इससे मंगलवार को न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। वकीलों ने चेताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


16 मई को सदर तहसील में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को अधिवक्ता कचहरी में तालाबंदी और दीवानी परिसर में हड़ताल करके न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने सुबह कचहरी में जुलूस निकाला और कर्मचारियों को बाहर करके तालाबंदी की और दीवानी परिसर में न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव भेजा। इससे दिनभर कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को डीएम से वार्ता करने अधिवक्ता गए थे, मगर उनके पक्षपात करने के कारण अधिवक्ताओं को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने चेताया है कि बुधवार को भी आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed