{"_id":"668d7f06d5aeebf8280ad744","slug":"locked-in-unrecognized-school-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-120339-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिना मान्यता चलने वाले स्कूल में लगवाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिना मान्यता चलने वाले स्कूल में लगवाया ताला
विज्ञापन
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को सदर विकास खंड के कटरामेदनीगंज पहुंच कर बिना मान्यता चलने वाले ज्ञान विद्यालय के बच्चों की छुट्टी कराकर अपनी मौजूदगी में ताला लगवाया। उन्होंने अभिभावकों से स्थानीय सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराने को कहा है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर संतोष कुमार श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर अवैध स्कूल का संचालन होने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
मंगलवार को बीएसए विकास खंड सदर एवं मानधाता के स्कूलों का निरीक्षण किया। सदर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बड़नपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 40 के सापेक्ष कुल 24 बच्चे उपस्थित मिले। हेडमास्टर सुधा त्रिपाठी ने बताया कि नए सत्र में दस बच्चों का नामांकन कराया गया है। उन्होंने पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन की जानकारी ली, तो बताया कि ऑनलाइन किया जा रहा है। प्राइमरी स्कूल भदोही के निरीक्षण में 48 के सापेक्ष 15 छात्र उपस्थित मिले। प्राइमरी स्कूल रामपुर मुस्तर्का में 52 के सापेक्ष 29 बच्चे मिले। मिडिल स्कूल भगवतगंज के निरीक्षण में 100 के सापेक्ष 48 बच्चे मिले। बीएसए ने सभी शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी भरने को कहा है।