फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockdown: hear the streets, silence on the streets

लॉकडाउन : गलियां सूनीं, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 19 Jul 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: hear the streets, silence on the streets
मकन्द्रुगंज में लाक डाउन के दौरान संदिग्ध कार की तलाशी ेती पुेसि। - फोटो : PRATAPGARH
55 घंटे के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। शहर से लेकर गांव तक बाजार, स्कूल-कालेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। बैंक शाखाएं खुली रहीं, मगर गिने-चुने ग्राहक पहुंचे।
विज्ञापन

शहर में एडीजी के आने से पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। चौराहों पर चूने का छिड़काव करने के साथ ही माइक से अनाउंस कर लोगों को सावधान किया जाता रहा। घर में बाइक और कार से निकलने वालों को पुलिस चौराहों पर रोककर पूछताछ करती रही। मॉस्क लगाकर नहीं चलने वालों से अर्थदंड भी वसूल किया।
विज्ञापन

शहर में एडीजी प्रेमप्रकाश के मौजूद रहने पर अलर्ट दिखी पुलिस शुक्रवार रात दस बजे से ही वाहनों को रोकने के साथ दुकानों, होटलों को बंद कराने लगी। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घर
विज्ञापन
विज्ञापन

से बाहर निकलने वालों से पुलिस पूछताछ करती रही। सभी चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी घूम-घूमकर बंदी को सफल बनाने में लगे रहे। नगर कोतवाली में नए कोतवाल की तैनाती होने से भी पुलिस के जवान तेजी दिखाने में लगे हुए थे।
सुबह होते ही सभी चौराहों पर चूने का छिड़काव करने के साथ ही साफ-सफाई का दौर जारी रहा। रोडवेज की बसें तो चलती रहीं, मगर यात्रियों के नहीं होने से अधिकांश बसों का संचालन निरस्त करना पड़ा। हालांकि, बंदी की जानकारी आम लोगों को होने से पुलिस को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। शहर के लोग दिनभर घरों में कैद रहे। हाईवे पर बस से उतरने वाले लोगों को पैदल ही यात्रा पूरी करनी पड़ी। सुबह शहर में ई-रिक्शा चल रहे थे, मगर पुलिस की सख्ती देखकर गायब हो गए।
चाय-पान के लिए तरसे बैंक कर्मचारी
शनिवार को सभी कार्यालय और दुकानें तो बंद थीं, मगर बैंक शाखाएं खुली हुई थीं। बैंक आने वाले कर्मचारियों को चाय, पान के लिए भी तरसना पड़ा। शनिवार को सब्जी, किराना, दूध और फल की दुकानों को कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई थी, मगर एक भी दुकान नहीं खुली।
रोडवेज बस अड्डा भी रहा सूना
रोडवेज बस अड्डे पर दिनभर सन्नाटा रहा। परिवहन निगम की बसें संचालित हो रही थीं, मगर यात्रियों के नहीं होने पर चालकों और परिचालकों को मायूस होना पड़ा। डिपो पर वैसे तो दिनभर भीड़ लगी रहती है, मगर शनिवार को आसपास की दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा।
घर और बाहर होती रही साफ-सफाई
शनिवार को संपूर्ण बंदी होने से अधिकांश घरों में भी सफाई का अभियान चला। बंदी के चलते घरों में रहने वाले लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर का कोना -कोना साफ करने का अभियान चलाया। नगरपालिका और टाउन एरिया में नालियों की सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव होता रहा।

थानों की सीमा पर होती रही चेकिंग
एसपी ने जिले के सभी थानों की सीमा पर चेकिंग करने का निर्देश दिया था। शनिवार को बैरियर लगाकर पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ करती रही। बगैर हेलमेट और मॉस्क के घूमने वालों से अर्थदंड वसूला गया। अधिकांश बाइक चालक पुलिस को देखकर दूर से ही रास्ता बदल दे रहे थे।

चौक घंटाघर में वाहनों की चेकिंग के लिए एडीजी के आदेश के बाद लगा बैरियर।

चौक घंटाघर में वाहनों की चेकिंग के लिए एडीजी के आदेश के बाद लगा बैरियर।- फोटो : PRATAPGARH

चौक में कोविड 19 के प्रचार वाहन की मोबाइल फोटो लेते एडीजी प्रेमप्रकाश।

चौक में कोविड 19 के प्रचार वाहन की मोबाइल फोटो लेते एडीजी प्रेमप्रकाश।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed