{"_id":"66db5574a4959e045d0122e4","slug":"listen-only-the-chief-minister-will-find-your-stolen-goods-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-124045-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुनो, मुख्यमंत्री ही खोजेंगे तुम्हारा चोरी हुआ सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुनो, मुख्यमंत्री ही खोजेंगे तुम्हारा चोरी हुआ सामान
Sat, 07 Sep 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
पट्टी थाना क्षेत्र के चौकी पृथ्वीगंज के रशुलहा गांव में चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ रहा है। शिकायत करने से नाराज चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को कहा तुम्हारे चोरी सोने के लॉकेट व अन्य चीजों को सूबे के मुख्यमंत्री ढूंढेंगे। कहा कि स्वतंत्र भारत के नागरिक हो चाहे जहां शिकायत कर लो।
इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। पट्टी थाना क्षेत्र के चौकी पृथ्वीगंज के रसूल्हा निवासी धीरज शर्मा के यहां चोरों ने दुर्गा प्रतिमा से सोने के लॉकेट व पांच लाख के कीमती सामान की चोरी की थी। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस शिथिल हो गई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहां से भी कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इन शिकायतों के बाद जब वह पृथ्वीगंज चौकी पहुंचा तो दरोगा ने कहा कि अब तुम्हारा सोने का लॉकेट व अन्य सामान मुख्यमंत्री ढूंढेंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्र भारत के नागरिक हो, चाहे जहां शिकायत कर लो। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पट्टी सीओ आनंद राय ने कहा कि इस तरह का कोई भी वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो प्राप्त होने पर उसकी सत्यता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।