{"_id":"654e57c6f1ed464ab2056686","slug":"list-of-examination-centers-will-be-released-today-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7296-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
Fri, 10 Nov 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची शनिवार को जारी कर दी जाएगी। विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति की ओर से दी गई है। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की ओर से प्राप्त आपत्तियों की जांच की जाएगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जनपदीय समिति के अनुमोदन के बाद परिषद की केंद्र निर्धारण समिति द्वारा छात्र आवंटत सहित परीक्षा केंद्रों की सूची 10 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन