फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Liquor mafia Guddu Singh's property worth more than seven crores attached

प्रतापगढ़ : शराब माफिया गुड्डू सिंह की सात करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Fri, 15 Apr 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 09:02 PM IST
सार

जिला मजिस्ट्रेट ने गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण के मुकदमे उसकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को तहसील प्रशासन व पुलिस ने कुंडा व बलीपुर स्थित उसके घरों पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Liquor mafia Guddu Singh's property worth more than seven crores attached
प्रतापगढ़ में शराब माफिया गुड्डू सिंह के मकान को सील कराते अधिकारी। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

कुंडा इलाके के रहने वाले शराब माफिया संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की सात करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रशासन ने शुक्रवार को कुर्क कर ली। फार्च्यूनर कार, गांव में स्थित मकान और कई जमीनों को प्रशासन ने मुनादी कराने के बाद सीज कर दिया। पत्नी के नाम से लखनऊ में बना आलीशान घर भी प्रशासन ने कुर्क कर दिया है।

विज्ञापन




जिला मजिस्ट्रेट ने गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण के मुकदमे उसकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को तहसील प्रशासन व पुलिस ने कुंडा व बलीपुर स्थित उसके घरों पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन




हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव के मूल निवासी संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर पुलिस ने एक वर्ष पहले मिलावटी शराब बनाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हथिगवां के झाझा का पुरवा में करीब 12 करोड़ रुपये का शराब बनाने का केमिकल बरामद किया था। इसके पूर्व भी जगह-जगह शराब पकड़ी गई थी। इन सभी मामलों में संजय सिंह उर्फ गड्डू सिंह का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Liquor mafia Guddu Singh's property worth more than seven crores attached
प्रतापगढ़ में शराब माफिया गुड्डू सिंह के मकान को सील कराते अधिकारी। - फोटो : प्रतापगढ़
करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद होने के बाद बढ़ी थीं मुश्किलें
जगह-जगह करोड़ों रुपये की शराब बरामद होने के मामले में पुलिस ने संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समेत 48 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने गुड्डू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की और उसे गैंग का लीडर बताते हुए उसकी संपत्तियों को चिह्नित किया। इसका मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट के यहां चल रहा था। इस मुकदमे में जिला मजिस्ट्रेट ने 12 अप्रैल को उसकी चिह्नित संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया।

Liquor mafia Guddu Singh's property worth more than seven crores attached
pratapgarh news : शराब माफिया गुड्डू सिंह। - फोटो : prayagraj

मुहल्ले में कराई गई मुनादी

शुक्रवार को एसडीएम कुंडा सतीशचंद्र मिश्र, सीओ अजीत सिंह भारी फोर्स के साथ कुंडा के कबरियागंज स्थित गुड्डू सिंह के मकान पर पहुंचे। यहां मुनादी कराने के बाद घर में ताला लगा दिया। इसके साथ ही बगल में ही मौजूद तीन अन्य खाली पड़े जमीनों के प्लॉट पर भी बोर्ड लगा दिया गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर स्थित उसके गांव पहुंची। यहां भी माइक से मुनादी करते हुए उसका घर, फार्च्यूनर गाड़ी कुर्क कर ली गई। कई जमीनों पर बोर्ड लगा दिया गया। उसके पिता सहित गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed