फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lineman 's death commotion, blockade

लाइनमैन की मौत पर हंगामा, चक्काजाम

Sat, 15 Aug 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
लालगंज/सगरासुंदरपुर। बिजली विभाग की लापरवाही से एक लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से बाबूगंज बाजार तथा स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सीएचसी गेट के सामने जाम लगा दिया। अफसरों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डीह मेंहदी बाबूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इसके चलते बाजार में बृहस्पतिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप चल रही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह लोगों ने पहाड़पुर 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता सीलवंत सिंह से ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने के लिए कहा। इस पर अवर अभियंता ने क्षेत्र में काम करने वाले लाइनमैन शमशाद अख्तर (30) पुत्र अबू बकर निवासी डीहमेंहदी को फोन कर ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस पर लाइनमैन ने पहाड़पुर फीडर पर तैनात एसएसओ आशीष मिश्र को फोनकर बिजली आपूर्ति ठप करने के लिए कहा। एसएसओ आशीष ने लाइनमैन को बताया कि आपूर्ति रोक दी गई है। खराबी दूर होने के बाद फोन से बताना तब बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद शमशाद अख्तार बाजार में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। इस बीच अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन व ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएचसी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने तथा जिलाधिकारी व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर लालगंज एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ सीताराम तथा कोतवाल सुरेश प्रसाद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। सीओ ने सांगीपुर थानाध्यक्ष सभाजीत मिश्र, उदयपुर एसओ संतोष दुबे तथा संग्रामगढ़ एसओ वीरेन्द्र तिवारी को भी मौके पर बुलवा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एफआईआर लिखे जाने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त किया।

अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विभाग के एसडीओ घनश्याम त्रिपाठी तथा जेई सीलवंत सिंह भी कोतवाली पहंचे। मृतक के मामा इसराइल की तहरीर पर पहाड़पुर केन्द्र पर तैनात एसएसओ आशीष मिश्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिवंगत के मामा व परिजनों का आरोप था कि एसएसओ ने इरादतन बिजली आपूर्ति कर लाइनमैन को मौत के मुंह में ढकेल दिया।

दिवंगत लाइनमैन शमशाद के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। एक वर्ष पूर्व उसके एक मात्र बेटे की भी मृत्यु हो गई थी। परिवार में वह अकेला कमाऊ मुखिया था। उसकी मौत से सीएचसी पहुंची पत्नी आशिका का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं दिवंगत ने तीस मार्च 2016 को अपनी बहन निकहद परवीन की शादी भी तय कर रखी थी। बहन का भी रो-रो कर बुरा हाल था।


मृतक लाइन मैन शमशाद अख्तर के परिजनों के द्वारा एफआईआर न लिखाए जाने और विभाग की तरफ से सुलहनामा का भी कोतवाली में घंटों ड्रामा चलता रहा। विद्युत विभाग के अफसर समझौते के नाम पर एक लाख रुपये देने को राजी थे। बावजूद इसके परिजनों व ग्रामीणों ने विभाग की पेशकश नामंजूर कर दी। अंतत: पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने मृतक के मामा की तहरीर पर मुकदमा लिखे जाने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed