{"_id":"5fd510608ebc3e3eb7608a56","slug":"lineman-fell-from-pole-while-fixing-the-line-lost-his-life-pratapgarh-news-ald293857017","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन ठीक करने के दौरान पोल से गिरा लाइनमैन, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन ठीक करने के दौरान पोल से गिरा लाइनमैन, चली गई जान
विज्ञापन
गया प्रसाद विश्वकर्मा मृत प्राइवेट लाइन मैन। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान पोल से गिरे प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। अस्पताल से परिजन शव लेकर घर लौट गए। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी निवासी गया प्रसाद विश्वकर्मा (52) प्राइवेट लाइनमैन था। वह गड़वारा उपकेंद्र के बिजली कर्मचारियों का सहयोग करता था। शनिवार को कुसहा की लाइन खराब थी। ग्रामीणों की शिकायत पर वह लाइन ठीक करने के लिए पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार गड़वारा शुकुलपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों से उसने शटडाउन लिया और फ्यूज जोड़ने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया।
फ्यूज सही करते समय अचानक वह बिजली के पोल से नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिवारवालों को खबर देने के बाद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव लेकर घर लौट गए। गड़वारा चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
आखिर गया प्रसाद को उपकेंद्र से कैसे मिला शटडाउन
अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी निवासी गया प्रसाद विश्वकर्मा बिजली का प्राइवेट काम करता था। चूंकि उसे जानकारी थी। इसलिए वह बिजली की लाइन भी कभी-कभार ठीक कर देता था। शनिवार को कुसहा की ओर गई मेन सप्लाई का फ्यूज जोड़ने के लिए पहले उसने उपकेंद्र से शटडाउन लिया।
इसके बाद वह बिजली के पोल पर चढ़कर काम करने लगा। अचानक बिजली के पोल से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। अब सवाल यह है कि उसे विद्युत उपकेंद्र से आखिर शटडाउन किसने दिया। जबकि वह विभाग का कर्मचारी भी नहीं था। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।
मृतक गया प्रसाद विश्वकर्मा का बिजली विभाग से कोई वास्ता नहीं था। वह किसकी अनुमति से लाइन ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा, विभाग के लोगों को नहीं मालूम। विद्युत उपकेंद्र से लाइन ठीक करने के लिए कोई शटडाउन नहीं दिया गया था।
चंद्रमा प्रसाद, अधिशाषी अभियंता, प्रथम

अंतू थाना क्षेत्र के कुसहा में पोल से गिरने से प्राइवेट लाइनमैैैैन की मौत के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH