{"_id":"640b388cb0561aad410b6546","slug":"like-council-schools-now-admission-festival-will-be-held-in-inter-colleges-pratapgarh-news-c-3-1-74676-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: परिषदीय स्कूलों की तरह अब इंटर काॅलेजों में मनेगा प्रवेश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: परिषदीय स्कूलों की तरह अब इंटर काॅलेजों में मनेगा प्रवेश उत्सव
Fri, 10 Mar 2023 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की तरह अब इंटर काॅलेजों में मनेगा प्रवेश उत्सव
एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र के लिए विभाग तैयार कर रहा है कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की तरह ही इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान की सफलता को देखते हुए माध्यमिक स्कूलों में अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।
एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नए शिक्षासत्र में हाईस्कूल और इंटर काॅलेजों के शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराएंगे। विभाग का मानना है कि निजी स्कूलों के संचालक अभिभावकों को गुमराह करके स्कूलों में नाम लिख लेते हैं। जबकि सरकारी और सहायता प्राप्त काॅलेजों में बच्चों का टोटा बना रहता है। मगर इस वर्ष समस्या को दूर करने के लिए नई पहल की जा रही है।
वर्जन-- -- -- -- -- -
हाईस्कूल और इंटर काॅलेजों में दाखिला कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नए शिक्षा सत्र में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षक

वर्जन