{"_id":"68486c3b9361c3d91b042090","slug":"life-imprisonment-for-murder-convict-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-141375-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हत्या के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हत्या के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास
विज्ञापन
एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनीता सिंह नागौर ने हत्या के दोषी नगर कोतवाली के ढेरहना गांव निवासी सूरज सिंह को सश्रम आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी अनिल मिश्रा ने की।
थाना नगर कोतवाली के ढेरहना गांव निवासी वादी मुकदमा शिवाकांत विश्वकर्मा के मुताबिक घटना 26 नवंबर 2018 की है। शाम छह बजे उसके पिता शिवकुमार पंपिंग सेट पर गए थे। वहां पर गांव के सूरज सिंह एवं बृजेश सिंह ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उक्त दोनों लोग मौके से फरार हो गए।
वादी के भाई हनुमंत प्रसाद एवं भतीजे प्रशांत ने उक्त लोगाें को पिता को गोली मारते हुए देखा था। गोली लगने से पिता की मृत्यु हो गई। पुलिस ने विवेचना के उपरांत सूरज सिंह के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोषी सूरज सिंह को सश्रम आजीवन कारावास एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।