{"_id":"64e38eb6fe33ceb9f20f1a44","slug":"licensed-pistol-jewelery-worth-eight-lakhs-stolen-from-retired-soldiers-house-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-203978-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाइसेंसी पिस्टल,आठ लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाइसेंसी पिस्टल,आठ लाख के जेवरात चोरी
Mon, 21 Aug 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, पिस्टल चोरी से पुलिस के होश उड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। घर मे घुसे अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल समेत लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात में लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नही लग सका। लालगंज कोतवाली के भेभौंरा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक कृष्णदत्त मिश्र के पुत्र सुनील कुमार मिश्र पूर्व सैनिक हैं।
सुनील व उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे, जबकि बच्चे गर्मी की वजह से रविवार की रात छत पर सो रहे थे। मौका देख चोर बंद कमरे की अलमारी का ताला तोड़ लगभग आठ लाख के सोने तथा चांदी के जेवरात, दस हजार नकदी के साथ रिटायर्ड फौजी की लाइसेंसी पिस्टल ले उड़े।
सोमवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही लोग सन्न रह गए। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।