फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ????????? ??? ?Leopard spotted in Dukhiyapur, people lurking in homes

दुखियापुर में दिखा तेंदुआ, घरों में दुबके लोग

Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
????????? ??? ?Leopard spotted in Dukhiyapur, people lurking in homes
चिलबिला हनुमान मंदिर में बुढवा मंगल पर हनुमानजी की आरती करते श्रद्घालु। - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग भय के माहौल में जी रहे रहे हैं। क्षेत्र के कठार व नदईपुर में बकरी व भेड़ का शिकार करने वाला तेंदुआ मंगलवार को दुखियापुर में देखा गया। तेदुए को देखकर लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, मगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में पट्टी इलाके के कठार व नदईपुर में तेंदुए ने भेड़ व बकरी को अपना शिकार बनाया। मांस के लोथड़े मिलने पर पाल बस्ती में हड़कंप मच गया था। दो शिकार करने के बाद तेंदुआ बकरी का तीसरा शिकार करने जा रहा था कि इस बीच लोगों को आहट मिल गई। शोर मचाते हुए लोग दौड़े तो तेंदुए ने रास्ता बदल दिया। इधर मंगलवार को कठार से सटे दुखियापुर गांव में दोपहर में तेंदुआ देखा गया। नजर पड़ते ही लोग चौकन्ने हो गए। सहमे लोग घरों में दुबक गए। लोगों ने फौरन इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, मगर कोई नहीं पहुंचा। तेंदुए को लेकर ग्रामीण भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर पूजे गए हनुमान, लगे जयकारे
जिलेभर में बुढ़वा मंगल पर्व हनुमान मंदिरों में भक्तराज हनुमानजी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। जगह-जगह मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का के पाठ का आयोजन हुआ। भक्तों ने धूप-दीप नैवेद्य आदि अर्पित कर मंगलकामना की। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर स्थित टक्करगंज, ट्रेजरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भीड़ कम रही। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच लोगों ने दर्शन-पूजन किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
शहर से सटे चिलबिला बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह ही दर्शन-पूजन को के लिए लोग उमड़े रहें। भोर में करीब पांच बजे धाम के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर महाआरती की। इसके बाद जयकारे संग दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। मंदिर प्रशासन ने लोगों को मॉस्क व सोशलडिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि कोरोना काल में पर्व एवं त्योहारों की परंपरा बदली है।

उन्होंने कहा कि हनुमान जी से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द वह कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति दिलाएं। इधर, रानीगंज बाजार स्थित शिवशक्ति संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। जय श्रीराम-जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी त्रिभुवन सिंह ने श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग बीच दर्शन- पूजन कराया।

रानीगंज के सूड़े मऊ में मिला तेंदुए के पैर के निशान।

रानीगंज के सूड़े मऊ में मिला तेंदुए के पैर के निशान।- फोटो : PRATAPGARH

उडैयाडीह क्षेत्र में तेंदुए के पैर का निशान देखते वन विभाग के लोग।

उडैयाडीह क्षेत्र में तेंदुए के पैर का निशान देखते वन विभाग के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed