फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Leopard not trapped in cage even after three days

तीन दिन बाद भी पिंजड़े में नहीं फंसे तेंदुए

Mon, 09 Mar 2020 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Leopard not trapped in cage even after three days
बाघराय के शकरदहा में वन विभाग द्वारा तेंदुआ पकड़ने को लगाया गया पिंजरा। - फोटो : PRATAPGARH
तीन दिन बाद भी तेंदुआ पिंजड़े में नहीं फंसा। वन विभाग की टीम लगातार डेरा डाले हुए है। बावजूद तेंदुए का कोई सुराग भी नहीं लगा। जिसके चलते दिन व रात वन विभाग के कर्मचारी शकरदहा में डटे हुए हैं। हालांकि तेंदुए के पकड़े न जाने के कारण ग्रामीणों में खौफ देखने को मिला।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा में शनिवार को तेंदुआ दिखाई पड़ा था। उनके पंजों के निशान की खोजबीन करने पर वन विभाग को पता चला कि नर व मादा दोनों ही एक साथ ही थे।
विज्ञापन

तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में खौफ फैल गया। जानकारी के बाद डीएफओ अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। रविवार को मुख्य वन संरक्षण डा. राजीव मिश्र भी शकरदहा पहुंचकर मामले की छानबीन की। उन्होंने तेंदुओं को पकड़ने के लिए मातहतों को आवश्यक टिप्स भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ही तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया है लेकिन अभी तक पिंजड़े की ओर तेंदुआ दिखे तक नहीं। सोमवार को भी वन विभाग की टीम डटी रही।
डीएफओ बीआर अहिरवार ने बातया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वनदरोगा शेरअली, महेंद्र यादव, विजय प्रताप सिंह, महारानीदीन समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जो बराबर हालात पर नजर रखेंगे। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम का प्रधान संजय सिंह, फौजी मयन बहादुर सिंह, लल्लू प्रसाद तिवारी, शिवम तिवारी व अनुपम तिवारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed