फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lekhpal get traning in pratapgarh

चयनित 178 लेखपालों को जिले में मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
lekhpal get traning in pratapgarh
- फोटो : pti
लेखपाल पद के लिए हुई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में कामयाबी हासिल करने वाले 178 युवाओं के लिए खुशखबरी है। शासन ने उनका प्रशिक्षण जिले में कराने का फैसला लिया है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शुक्रवार को उन्हें नियुक्ति पत्र के लिए बुलाया जा सकता है। जिले में लेखपालों के रिक्त 182 पदों के सापेक्ष 178 का चयन कर लिया गया है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में सफल हुए अभ्यर्थियों का परिणाम भी सार्वजनिक कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन जल्द ही नियुक्ति पत्र देने जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल सकता है। लेखपालों के नियुक्ति अधिकारी एसडीएम होते हैं, ऐसे में यह नियुक्ति पत्र भी तहसीलों से ही मिलेंगे। चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी है कि उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए कहीं और नहीं जाना होगा, बल्कि जिले में ही ट्रेनिंग दी जाएगी। दरअसल में सभी जिलों में लेखपालों की भर्ती हुई है, इससे किसी भी जिले में प्रशिक्षण की जगह खाली नहीं है। ऐसी दशा में जिले में ही ट्रेनिंग देने का फैसला लिया गया है। सीआरओ राम सिंह वर्मा ने बताया कि चयनित लेखपालों की सूची तहसीलों के एसडीएम को भेजी जा रही है, वह अपने स्तर से नियुक्ति पत्र जारी कर ज्वाइन कराएंगे। उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ट्रेनिंग प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed