फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Leave 48 hours, even after a week, the transformer is not able to be changed

48 घंटे छोड़िए, एक सप्ताह बाद भी नहीं बदल पा रहे फुंके ट्रांसफार्मर

Wed, 21 Jul 2021 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Leave 48 hours, even after a week, the transformer is not able to be changed
transfarmer
बारिश के मौसम में लगातार ट्रांसफार्मरों के फुंकने से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। 48 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने के दावे की हवा निकल गई है। वर्कशॉप में 150 ट्रांसफार्मर की डिमांड है, जबकि रोज सिर्फ 20 ट्रांसफार्मर ही तैयार हो पा रहे हैं। आलम यह है कि सप्ताहभर बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके हैं। सारी कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भी उपभोक्ता रोज वर्कशॉप के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय अव्यवस्था के कारण भीषण गर्मी में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड हैं। रानीगंज, लालगंज, कुंडा व रानीगंज। इसके तहत कुल 67 विद्युत उपकेंद्र हैं। शहर में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। शासन का निर्देश है कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर 48 घंटे के भीतर बदलकर आपूर्ति बहाल की जाए। विभागीय अफसर इसका दावा भी कर रहे हैं, मगर जिले में हकीकत कुछ और ही है। बारिश के दिनों में फुंकने के बाद 48 घंटे तो दूर सप्ताहभर बाद भी ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

वर्कशॉप पर 150 ट्रांसफार्मरों की डिमांड है, जबकि प्रतिदिन सिर्फ 20 ट्रांसफार्मर ही बनकर तैयार हो रहे हैं। ऐसे में डिमांड के मुताबिक ट्रांसफार्मर की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। गौरा ब्लॉक के गौरा पूरेबदल गांव में सप्ताहभर से ट्रांसफार्मर फुंका है। ग्रामीणों ने उपकेंद्र की परिक्रमा कर किसी तरह जेई से इसकी रिपोर्ट तैयार कराई। मालवाहन से फुंके ट्रांसफार्मर को लेकर वर्कशॉप पहुंचे, मगर ट्रांसफार्मर न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हप्तेभर से लोग भीषण गर्मी से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। गौरा ब्लॉक के ही नई कोट गांव में भी सप्ताभर से ट्रांसफार्मर फुंका है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीण उपकेंद्र से वर्कशॉप तक चक्कर लगा रहे हैं। यही हाल परसामऊ व फतनपुर गांव का है। ट्रांसफार्मर फुंके सप्ताभर के करीब हो गए हैं, मगर अब तक बदला नहीं जा सका है।
इसी तरह शिवगढ़ ब्लाक के कसेरूआ, राजापुर, रैनी, सतखरिया, पवारपुर, तवंकलपुर व गौरा ब्लाक के कौलापुर, आमापुर बेर्रा गांव में भी सप्ताहभर से ट्रांसफार्मर फुंके हैं। उपभोक्ता रिपोर्ट तैयार कराकर ट्रांसफार्मर के लिए वर्कशॉप के चक्कर लगा रहे हैं।

बारिश के दिनों में ट्रांसफार्मर की डिमांड बढ़ी है। डिमांड के मुताबिक ट्रांसफार्मर तैयार किए जा रहे हैं। अन्य वर्कशॉप में भी ट्रांसफार्मर के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर की किल्लत दूर होगी।
दिनेश सिंह, एक्सईएन, वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed