फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lawyers take out procession in support of NRC and CAA

एनआरसी और सीएए के समर्थन में वकीलों ने निकाला जुलूस

Tue, 24 Dec 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lawyers take out procession in support of NRC and CAA
नागरिकता कानून के समर्थन में कचहरी से जनजागरण यात्रा निकाले अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
एनआरसी और सीएए के समर्थन में वकीलों ने जुलूस निकाला। अधिवक्ता पुष्पराज सिंह की अगुवाई में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। हाथों में बैनर और स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए अधिवक्ता भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को कचहरी में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर एनआरसी और सीएए के समर्थन में आवाज उठाई। जुलूस अंबेडकर चौराहा, पुुलिस लाइन, राजापाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, गाजी चौराहे के रास्ते कचहरी में दाखिल हुआ। अधिवक्ता पुष्पराज सिंह की अगुवाई में निकले जुलूस में शामिल वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

वकीलों के साथ सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय और बड़ी संख्या में फोर्स चल रही थी। अधिवक्ताओं का कहना था कि शरारतीतत्व एक समुदाय विशेष को गुमराह करके हिंसा की आग भड़काने पर तुले हुए हैं। जबकि इस कानून से किसी का कोई नुकसान होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद तिवारी, राकेश शुक्ला, ध्रुव ओझा, राहुल शुक्ला, रजनीकांत, चंद्रेश पांडेय, अशोक पांडेय, जयप्रकाश दुबे, बृजेंद्र उपाध्याय, सीपी शुक्ला, अवनीश पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, संतोष सिंह, अंजनी सिंह, विवेक त्रिपाठी, अनीश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।

नागरिकता कानून के समर्थन में कचहरी में सीओ अभय पांडेय को ज्ञापन देते अधिवक्ता।

नागरिकता कानून के समर्थन में कचहरी में सीओ अभय पांडेय को ज्ञापन देते अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed