फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lawyers open front against stamp vendors

वकीलों ने स्टांप वेंडरों के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 22 Jun 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyers open front against stamp vendors
प्रतापगढ़। स्टांप बिक्री में अधिक रुपये लेने से नाराज वकीलों ने कचहरी में अवैध तरीके से दुकानें खोलने और बिजली की चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की है। अधिवक्ताओं ने कहा है कि अगर अवैध दुकानदारों को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि कचहरी परिसर में तमाम स्टांप विक्रेताओं द्वारा तय मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है। अवैध दुकानें संचालित करने के साथ चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि इसके पूर्व भी स्टांप कालाबाजारी और अवैध दुकानदारों के अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर रवि कुमार द्विवेदी, प्रदीप कुमार पांडेय, शिवप्रकाश मिश्र, धर्मराज मिश्र, नवीन तिवारी, पवन कुमार, आशीष मिश्र, राहुल कुमार त्रिपाठी, आशीष कुमार सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर भूमाफियाओँ ने हथिया ली जमीन
लेखपाल की मिलीभगत से हुआ लाखों का खेल
बेलखरनाथधाम (संवाद)। राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से जिंदा व्यक्ति को मृतक दिखा कर भूमा फियाओं ने लाखों की जमीन हथिया ली है। लेखपाल की मिलीभगत से हुए खेल में राजस्व विभाग के अधिकारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी रामलाल की लालधरपट्टी सहित कई अन्य गांवों में पैतृक जमीन है। रामलाल को संतान नहीं है और उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। लालधरपट्टी गांव के भूमाफियाओं ने वृद्ध रामलाल को मृतक दिखाकर तथा उनका पुत्र बनकर लाखों रुपये की जमीन को अपने नाम करा लिया। खतौनी की नकल लेने पर रामलाल को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने सोमवार को जिला अधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। घटना 2017 की है। उस समय क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा फर्जी ढंग से उन्हें मृतक दिखाकर उनकी जमीन हड़प ली गई।
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
मकूनपुर (संवाद)। कथावाचक गंगेश्वरनाथ पांडेय ने कोहड़ौर के पड़रीपाल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जनकल्याण के लिए बाल लीलाएं की हैं। कालिया नाग के डर से ब्रजवासी यमुना में नहीं जाते थे। कालिया नाग कद्रू का पुत्र पन्नग जाति का नागराज था। वह पक्षीराज गरुण के डर से अपना निवास रमनदीप को छोड़कर यमुना में रहने लगा था। नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा। भगवान कृष्ण ने कालिया फन पर नृत्य करके अपना पग चिह्न दिया और पक्षीराज गरुण के डर से नागराज कालिया को छुटकारा दिलाया। पुरोहित मालती देवी, स्वामीनाथ पाठक के संयोजकत्व में आयोजित भागवत सप्ताह कथा के चौथे दिन स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर गगन कुमार पाठक, पारसनाथ पाठक, राजनाथ, राधेश्याम पाठक, जितेंद्र कुमार शुक्ल, घनश्याम पाठक, शंभूनाथ दूबे, जगन्नाथ दूबे, बृजेंदमणि पाठक, राजेश पांडेय, विश्वनाथ मिश्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
खाली नहीं हुई कब्रिस्तान की जमीन
बेलखरनाथधाम (संवाद)। पट्टी तहसील क्षेत्र के भाटपट्टी गांव में सड़क के किनारे कब्रिस्तान की भूमि है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। रविवार को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित कई लेखपाल मौके पर गए और जमीन की पैमाइश शुरू कराई। हालांकि नक्शे में अलग नंबर न होने वह फटा होने के चलते जमीन चिह्नित नहीं की जा सकी। जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा । पैमाइश के समय दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

प्रधान संघ की बैठक 23 को
प्रतापगढ़ (संवाद)। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले सदर ब्लाक के प्रधानों की बैठक 23 जून को कैंप कार्यालय रूपापुर में होगी। यह जानकारी सदर के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed