फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lalganj police collides with Bolero tree, three policemen, including policeman injured

लालगंज पुलिस की बोलेरो पेड़ से टकराई, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Fri, 14 Feb 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lalganj police collides with Bolero tree, three policemen, including policeman injured
नगर कोतवाली के बड़नपुर में बिजली के पोल से बोलेरो टकराने से घायल सिपाही इंद्रेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालत गंभीर देख दरोगा व सिपाही को उपचार के लिए एसआरएन ले जाया गया। जहां घायल दरोगा व सिपाही के आपरेशन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम बुधवार की रात चेकिंग पर निकले हुए थे। सरकारी बोलेरो से गश्त करते समय दरोगा असलम के साथ आरक्षी इंद्रेश कुमार सिंह व रिक्रूट आरक्षी मोरध्वज लालगंज भी थे। लालगंज कोतवाल के अनुसार ड्यूटी के दौरान रात में सभी रात्रिकालीन ड्यूटी का रजिस्टर जमा करने पुलिस लाइन की ओर चल पड़े। बोलेरो आरक्षी इंद्रेश चला रहा था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बडनपुर के करीब अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दरोगा असलम, आरक्षी इंद्रेश कुमार सिंह और आरक्षी मोरध्वज घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख सभी को एसआरएन भेज दिया गया। दरोगा असलम व घायल सिपाही की हड्डी टूट गई। जिसके आपरेशन की तैयारी की जा रही है।

नगर कोतवाली के बड़नपुर में बिजली के पोल से बोलेरो टकराने से घायल दरोगा असलम।

नगर कोतवाली के बड़नपुर में बिजली के पोल से बोलेरो टकराने से घायल दरोगा असलम।- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के बड़नपुर में बिजली के पोल से टकराने से क्षतिग्रस्त अनियंत्रित बोलेरो।

नगर कोतवाली के बड़नपुर में बिजली के पोल से टकराने से क्षतिग्रस्त अनियंत्रित बोलेरो।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed