{"_id":"5fc942518ebc3e9c0873f1dd","slug":"lalganj-azhara-to-manjhanpur-highway-to-be-built-at-a-cost-of-15-crores-pratapgarh-news-ald293103850","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ की लागत से बनेगा लालगंज अझारा से मंझनपुर राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ की लागत से बनेगा लालगंज अझारा से मंझनपुर राजमार्ग
विज्ञापन
। क्षेत्र के करेंटी घाट पर बन रहे पुल के माध्यम से इस सड़क को अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें महज 10 किमी की सड़क ही बाधक थी। इसके लिए निर्माण को स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। लगभग 15 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने का काम करेगी।
सूबे की सरकार ने अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने के लिए सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वह लालगंज अझारा से मंझनपुर मऊ राजमार्ग बनाने जा रही है। इस राजमार्ग का नंबर 171 होगा। यह लालगंज अझारा से रामपुर बावली, नरई, संग्रामगढ़, मनगढ़ होते हुए कुंडा पहुंचेगी।
इसके बाद बाईपास से करेंटी तक सात मीटर रोड का निर्माण कराया जाएगा। बाईपास से यह सुबंस होते हुए मऊदारा में करेंटी मोड़ से बाईं तरफ लगे खड़ंजे के पास से होते हुए करेंटी घाट पर बन रहे पुल में मिलेगी। इसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ होगी। शासन की मंशा पर विभाग ने इसका स्टीमेट तैयार कर लिया है। हाईवे होने के चलते इसकी चौड़ाई अधिक है। इसके चलते इसे कुंडा कस्बे के बीच से न ले जाकर सीधे बाईपास ले जाया जाएगा। उधर करेंटी के पुल से होते ही रोड मंझनपुर मऊ में चित्रकूट जाने वाली रोड में मिल जाएगी। यानी इसका रूट अयोध्या से प्रतापगढ़, लालगंज अझारा फिर कुंडा, करेंटी होते हुए मंझनपुर मऊ होगा। इसके बनने से प्रतापगढ़ सीधे कौशाम्बी से जुड़ जाएगा। इससे कुंडा और मंझनपुर कौशाम्बी के व्यवसायी आसानी से व्यवसाय भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
कस्बे के सैकड़ों घर उजड़ने से बचे
लालगंज अझारा से मंझनपुर मऊ मार्ग यदि कुंडा के कस्बे से जाता तो सैकड़ों की संख्या में लोगों के घर उजड़ जाते। दरअसल यह स्टेट हाइवे के रूप में चयनित हुआ है। इसके चलते इसकी चौड़ाई अधिक है। कस्बे से करेंटी को जाने वाला रोड काफी संकीर्ण हैं। गली जैसे इस रोड से यदि हाइवे जाता तो सैकड़ों लोगों के घर जमींदोज करने पड़ते। इसके चलते इसे थोड़ा घुमाव देकर बाईपास से जोड़ दिया गया है।
मऊदारा से करेंटी तक बनेगी नई रोड
कुंडा से सुबंस होकर मऊदारा पहुंचने के बाद इस रोड को नया बनाया जाएगा। इसके चलते काफी लोगों से भूमि का अधिग्रहण भी किया जा सकता है। रास्ते की रेंज में आने वाले किसानों की जमीनों का चिह्नीकरण हो गया है। इसके पूर्व कुंडा बाईपास से मऊदारा तक पक्की रोड बनी है। इसे चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही बीच में पड़ने वाले पुलों की चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल शासन को इस संबंध में पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही इस सड़क के लिए शासन से धन अवमुक्त होगा।