फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lalahi chatth celebration in Pratapgarh district

ललही छठ की तैयारी को लेकर महिलाओं ने की खरीदारी

Sun, 09 Aug 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lalahi chatth celebration in Pratapgarh district
कचहरी के बगल ललई छठ पूजा के लिए सामग्री खरीदते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
तनी का चावल, मिट्टी के पात्र, महुआ, कुश सहित पूजन सामाग्रियों की होती रही खरीदारी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। पुत्र की सलामती के लिए ललही छठ के व्रत की तैयारी को लेकर महिलाओं ने शनिवार को पूजन सामाग्री की खरीदारी की। तनी का चावल, मिट्टी के पात्र, महुआ, कुश सहित पारंपरिक सामान खरीदें। महिलाएं दिनभर पूजन की तैयारी में जुटी रहीं।

ललही छठ का व्रत महिलाएं पुत्र की सलामती के लिए रखती हैं। दिन में कुंड बनाकर महिलाएं मां का पूजन करती हैं। इस दौरान प्रसाद आदि अर्पित कर पारंपरिक गीत गाकर मां को रिझाती हैं। रविवार को ललही छठ के पर्व को लेकर महिलाएं दिनभर जुटी रहीं। द्वार पर कुंड बनाया। इसके बाद सामाग्रियों की खरीदारी की। लॉकडाउन की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठेले पर दुकानदार सामान बेचते नजर आए। शहर के बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, स्टेशन रोड, सदर बाजार आदि स्थानों पर ठेले पर महिलाओं ने सामाग्री की खरीदारी की। अंचल के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र के बाजारों में भी महिलाएं पूजन की तैयारी करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed