फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   laksh of rupee thing stolen from accountant's house

लेखाकार के घर से लाखों की चोरी

Mon, 13 Aug 2018 11:18 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दूर संचार विभाग के लेखाकार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रिश्तेदारी से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और कमरे में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रामजीपुरम में दूर संचार विभाग में लेखाकार के पद पर तैनात सुरेंद्र कुमार द्विवेदी की साली का निधन हो गया था। उसकी तेरही में शामिल होने के सुरेंद्र परिवार के साथ 11 अगस्त को मकान में ताला बंद कर गए थे। सोमवार की सुबह वह घर पहुंचे तो दंग रह गए। घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर गए तो कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। आलमारी व ब्रीफकेस में रखा 4 सोने के कंगन, झुमका, 4 अंगूठी और 2 चेन के साथ ही 60 हजार रुपये गायब था। चोरों ने जेवरात के साथ ही कुछ कीमती सामान भी साफ कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने लगे। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। बतादें कि तीन दिन से लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रहीं हैं।
विज्ञापन


चोर बंद मकान को बना रहे निशाना
चोर बंद मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। दिन भर चोर ऐसे मकानों की खोज खबर लेते हैं। रात में मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। रिश्तेदारी या घर जाने वाले गृहस्वामी आसपास के लोगों को रखवाली के जरूर बोलते हैं लेकिन रात में पड़ोसी अपने मकान में चले जाते हैं। ऐसे मौके की तलाश में रहने वाले चोर हाथ साफ कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed