फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lakhs of scams in the operation of Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना के संचालन में लाखों का घपला

Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of scams in the operation of Ayushman Yojana
aayushman bharat
प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में भी गड़बड़ी करने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बाज नहीं आए। योजना के संचालन के लिए उपकरणों को लगाने व मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का खेल किया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रशासन के साथ ही जिला कोषागार अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के संचालन में लाखों रुपये की अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। जिला स्तरीय अधिकारियों की नाक के नीचे यह कारनामा होता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। मेडिकल कॉलेज के आयुष्मान वार्ड के संचालन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतते हुए सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया गया है। महिला अस्पताल में बने आयुष्मान वार्ड एसी नहीं लगा है। मगर स्वास्थ्य विभाग के कागजों पर तीन-तीन एसी लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसी की मरम्मत के नाम पर भी सरकारी धनराशि का गबन किया गया है। वार्ड व कर्मचारियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था के नाम पर भी लाखों का खेल हुआ है। कंप्यूटर मरम्मत के नाम पर भी कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए लाखों रुपये हजम कर लिए। कुछ कर्मचारियों द्वारा रुपये अपने खाते में भी ट्रांसफर किए गए हैं। करीब डेढ़ लाख रुपये का लेंस मरीजों को कागजों पर ही लगाया गया है। जबकि इतनी संख्या में मरीजों का ऑपरेशन ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने जांच बैठा दी दी है। उन्होंने जिला कोषागार अधिकारी व अपर जिलाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से अभिलेख तलब किए हैं। अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि आयुष्मानप योजना के संचालन में अनियमितता की जांच की जा रही है। अभिलेखों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed