फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Labourers who were breaking the barja of old house fell to the ground, two killed after being buried in the debris

प्रतापगढ़ : पुराना मकान तोड़ते समय बारजा ढहा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

Thu, 31 Mar 2022 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 02:59 PM IST
सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार गल्ला मंडी में बंटी का पुराना मकान जर्जर हो गया था। जिसे गिराने के लिए उसने ठेका दिया था। कई दिनों से मजदूर मकान गिरा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर मकान तोड़ते समय अचानक बारजा गिर गया।

विज्ञापन
Labourers who were breaking the barja of old house fell to the ground, two killed after being buried in the debris
Pratapgarh News : बारजा गिरने से दो मजदूरों की मौत के बाद जुटी भीड़़। - फोटो : prayagraj

विस्तार

आसपुर देवसरा के रामगंज बाजार में पुराना मकान तोड़ते समय बारजा ढहने से चार मजदूर नीचे गिर पड़े। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां मौजूद लोग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े थे।

विज्ञापन



आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार गल्ला मंडी में बंटी का पुराना मकान जर्जर हो गया था। जिसे गिराने के लिए उसने ठेका दिया था। कई दिनों से मजदूर मकान गिरा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर मकान तोड़ते समय अचानक बारजा गिर गया। इससे काम कर रहे महावीर गौतम (42) निवासी मनीपुर, नन्हकू गौतम (50) निवासी सिंगरौली थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर, सुरेंद्र व शनि निवासी नचरौला थाना देवसरा नीचे गिर पड़े।

विज्ञापन

Labourers who were breaking the barja of old house fell to the ground, two killed after being buried in the debris
प्रतापगढ़ में पुराना मकान तोड़ते समय ढहा बारजा। - फोटो : प्रतापगढ़

काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

सभी मलबे के नीचे दब गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। हालांकि तब तक नन्हकू व महावीर की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र व शनि को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजन ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


पुलिस सभी को समझाते हुए कार्रवाई का भरोसा दे रही थी। इस बीच क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक महावीथर गौतम के भाई रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार राजदेव यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

Labourers who were breaking the barja of old house fell to the ground, two killed after being buried in the debris
प्रतापगढ़ में पुराना मकान तोड़ते समय ढहा बारजा। - फोटो : प्रतापगढ़

चंडीगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
चंड़ीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। नगर कोतवाली के धनीपुर खजोहरी गांव निवासी मुकेश गौतम (32) चंड़ीगढ़ में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 29 मार्च की शाम करीब चार बजे वह काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को उसका शव धनीपुर खजोहरी लाया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मुकेश की तीन बेटियां व एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed