फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Laborer's body found in a well after 36 hours, murder case registered

Pratapgarh News: 36 घंटे बाद कुएं में मिला मजदूर का शव, हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found in a well after 36 hours, murder case registered
रानीगंज के चंदीगोविंदपुर निवासी गोविंदा गौतम (35) का शव 36 घंटे बाद फतनपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुर कुएं में मिला। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आधी रात में कुएं से पानी निकालकर शव को बाहर निकाला। मृतक गोविंदा की मां की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अनिल पांडेय उर्फ झुन्ना व गुड्डू सिंह को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी गोविंदा गौतम मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने के लिए फतनपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुर गांव गए थे। वहां से वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वहीं, शुक्रवार दोपहर बाद गांव के लोग धनऊपुर में खोजबीन करते हुए एक कुएं के पास पहुंचे। जहां गोविंदा का पैंट मिला। खबर मिलने के बाद फतनपुर, रानीगंज थानाध्यक्ष के अलावा सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बाग व कुएं में छानबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम कुएं से पानी निकालने लगी। इसके बाद मजदूर का शव मिला। मजदूर की मां दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने सिंगापुर निवासी अनिल पांडेय उर्फ झुन्ना व गुड्डू सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। रानीगंज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि घटना की हकीकत का पता चल सके।


आर्थिक मदद व गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजन
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गोविंदा का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, सुरक्षा, कृषि योग्य जमीन का पट्टा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा देते रहे लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इस बीच तहसील से पहुंचे अफसरों के आश्वासन पर देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed