फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Laborer fell from roof while working, lost his life

Pratapgarh News: काम करते समय छत से गिरा मजदूर, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Laborer fell from roof while working, lost his life
नगर कोतवाली के नया माल गोदाम रोड पर शनिवार दोपहर मकान की छत पर काम करते समय एक मजदूर गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के भंगवा निवासी मोहम्मद शफीक (40) शनिवार को नया माल गोदाम रोड पर ओम प्रकाश खंडेलवाल के मकान पर काम करने आया था। दोपहर में छत पर काम करते समय अचानक वह नीचे गिर पड़ा। आननफानन लोगों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी खुशबुन निशा, भाई आशु समेत बच्चे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
अंतू थाना क्षेत्र के मिश्रौली भवानीपुर निवासी 28 वर्षीय बबलू वर्मा शनिवार दोपहर घर का सामान खरीदने के लिए अंतू बाजार गया था। साइकिल से लौटते समय महुआए गांव के करीब बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार
कंधई थाना के एक गांव में 19 अक्तूबर की रात घर में सो रही विधवा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी श्याम सुंदर यादव को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़िता ने अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीएम, राज्यपाल और महिला आयोग से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed