{"_id":"5f625f828ebc3e2eda1614f8","slug":"labor-department-raids-12-children-pratapgarh-news-ald2864864134","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग की छापेमारी में मुक्त कराए गए 12 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग की छापेमारी में मुक्त कराए गए 12 बच्चे
विज्ञापन
पट्टी में नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा मुक्त कराये गये बाल श्रमिक।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापा मार कर 12 बच्चों को मुक्त कराया। सभी बच्चे छह से चौदह आयु वर्ग के हैं। यह पढ़ाई की उम्र में दुकानों पर काम कर रहे थे। उनसे काम लेने वाले आठ प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
शासन के निर्देश पर नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत जिले में श्रम और पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी में आठ प्रतिष्ठानों से 12 बच्चों को मुक्त कराने में सफलता मिली है। प्रदेश में यह अभियान एक से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। 15 दिन के बाद जिले के अफसरों की नींद उस समय टूटी जब शीर्ष अफसरों ने मुक्त कराए गए बच्चों की संख्या मांग ली।
फिर क्या था, बुधवार को आनन-फानन में शहर और सिटी रोड पर अफसरों का काफिला निकला और छापेमारी करके बच्चों को मुक्त कराया गया। इन बच्चों से काम कराने वाले आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अधिकारी डा. महेंद्र सिंह, सचिन द्विवेदी, अमिता और चाइल्ड लाइन 1098 के केंद्र समन्यवक कृष्णकांत राय, हकीम अंसारी ने इन बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही चेताया है कि अगर दोबारा बच्चे कार्य करते हुए मिलते हैं तो अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।