फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lab technician suspends, disparages comments on gods on social media

लैब टेक्नीशियन ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, सस्पेंड

Thu, 26 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lab technician suspends, disparages comments on gods on social media
अमरगढ़ सीएचसी में तैनात लैब सहायक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इस मामले में भाजपा के आसपुर देवसरा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर स्वास्थ्य कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के कारण सक्रिय हुई आसपुर देवसरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर, देर शाम सीएमओ ने आरोपी लैब टेक्नीशियन को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा मंडल के भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सीएचसी पर तैनात लैब सहायक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की है। यह पोस्ट वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हिंदुओं की भावना को आहत करने का प्रयास किया गया है। यह बेहद निंदनीय है। उनके इस कृत्य से क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। भाजपा नेता ने तहरीर के साथ पोस्ट की गई टिप्पणी की छायाप्रति भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराई।

इस पर आसपुर देवसरा पुलिस ने सीएचसी अमरगढ़ पहुंचकर अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आसपुर देवसरा लौट आई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर, शाम को सीएमओ ने आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed