{"_id":"60abfdad8ebc3e6e7e646f6d","slug":"kunda-s-youth-shot-dead-in-barat-pratapgarh-news-ald306726893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में कुंडा के युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में कुंडा के युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
कुंडा। प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में गई बरात में डांस को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए सचिन मिश्रा उर्फ अंशु (22) का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी कराया।
कुंडा कोतवाली के पीरानगर निवासी राहुल प्रजापति की बरात रविवार को प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर पलएं लालगोपालगंज गई थी। बरात में डीजे पर डांस के समय गांव के सचिन मिश्रा उर्फ अंशु व आकाश सिंह निवासी ऊगापुर के बीच विवाद हो गया। रात में सचिन मिश्रा उर्फ अंशु अपने साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लालगोपालगंज के पास पलई चौराहे पर पीछे से आई काले रंग की बिना नंबर की गाड़ी से सचिन पर फायरिंग की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे कुंडा सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति हरिलाल पटेल भी घायल हो गया। उसे कौड़िहार सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर मृतक अंशू के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया। सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे शव घर पहुुुंचने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। कुछ देर तक प्रशासन से बहस के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
एमएलसी ने की कार्रवाई की मांग
क्षेत्र के पीरानगर निवासी अंशू मिश्रा की हत्या के मामले में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एमएलसी ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन की तरफ से मुआवजा मिलना चाहिए।