फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kunda railway station will be in the name of Kripalu Maharaj

प्रतापगढ़ : कृपालु महाराज के नाम से होगा कुंडा रेलवे स्टेशन, सांसद ने भेजा प्रस्ताव

Fri, 21 Oct 2022 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 11:56 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि प्रयागराज के फाफामऊ से रायबरेली तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से डीपीआर बनवाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। रेलवे लाइन दोहरीकरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Kunda railway station will be in the name of Kripalu Maharaj
Pratapgarh News : कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा रेलवे स्टेशन जल्द ही कृपालु महराज के नाम से जाना जाएगा। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड को इसके लिए प्रस्ताव भेजा है। साथ ही रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जाएगा। कुंडा में तीन फ्लाईओवर बनेंगे। टेऊंगा स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सांसद विनोद सोनकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनगढ़ स्थित भक्तिधाम विश्व प्रसिद्ध है। दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिधाम मनगढ़ में दर्शन- पूजन करने आते हैं। इसलिए जगतगुरु कृपालु महाराज के नाम ने कुंडा रेलवे स्टेशन जाना जाएगा। 

विज्ञापन



सांसद ने कहा कि प्रयागराज के फाफामऊ से रायबरेली तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से डीपीआर बनवाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। रेलवे लाइन दोहरीकरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कुंडा क्षेत्र में तीन क्रॉसिंग हैं, जिन पर फ्लाईओवर निर्माण जल्द शुरू होगा। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन



सांसद विनोद ने दावा किया कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कुंडा एवं बाबागंज इलाके में विकास कार्य वर्ष 2014 से लगातार चल रहे हैं। कुंडा में बाई पास बन जाने के बाद जाम से मुक्ति मिली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, राजेश मिश्र राजन, राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed