{"_id":"64cfc1956d7cf1bd8c0ab0b4","slug":"kul-bhushan-joins-apna-dal-s-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2617-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अपना दल एस में शामिल हुए कुल भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अपना दल एस में शामिल हुए कुल भूषण
Sun, 06 Aug 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय उत्तर-प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रकोष्ठ मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शुक्ल शनिवार को अपना दल एस में शामिल हो गए। कानपुर में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं। मूलत: लालगंज के रहने वाले कुलभूषण का कहना है कि उन्होंने दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन