बजट : क्षेत्र पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए मिले एक-एक करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवसृजित क्षेत्र पंचायतों को पहली किस्त के रूप में धनराशि मिलने से अब विकास कार्य पूरे होंगे। ग्राम पंचायतों को बजट जारी करने के बाद क्षेत्र पंचायतों को बजट मुहैया कराया गया है। इस धनराशि से क्षेत्र पंचायतें बीडीसी सदस्यों से प्रस्ताव लेकर विकास कार्यों को अमली जामा पहनाएंगी।
ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए भारी भरकम बजट मिलने से गांव में नाली, खंड़जा, पेयजल, प्रकाश की अव्यवस्था को दूर करने में मदद मिलेगी। संडवा चंद्रिका, मंगरौरा और आसपुर देवसरा विकास खंडों में पहले से ही करोड़ों रुपये डंप हैं। इन ब्लॉकों में राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते क्षेत्र पंचायत की बैठक ही नहीं हुई, जिससे विकास कार्य कराने पर मुहर नहीं लग पाई थी।
अब क्षेत्र पंचायत समितियों का गठन हो चुका है, ऐसे में विकास कार्य के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। फिलहाल अभी किसी भी क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए पर्याप्त धनराशि भेजी गई है, क्षेत्र पंचायत का सचिव बीडीओ होता है। वह कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराने की प्राथमिकता निश्चित कर सकता है। रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ