{"_id":"5efb7c7c8ebc3e42f57dab06","slug":"kottedar-was-rejecting-ration-in-the-name-of-dead-for-years-pratapgarh-news-ald2797888121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से मृतकों के नाम पर कोटेदार खारिज कर रहा था राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से मृतकों के नाम पर कोटेदार खारिज कर रहा था राशन
विज्ञापन
Kottedar was rejecting ration in the name of dead for years
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से कोटेदार मृतकों के नाम पर राशन खारिज कर रहा था। इसकी जानकारी मृतकों के परिजनों को हुई तो वह कोटेदार के घर पहुंच गए और राशन की मांग करने लगे। इस पर कोटेदार ने उनका राशन कार्ड निरस्त होने की जानकारी दी थी। बाद में इसकी पुष्ट जानकारी कर परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत की। जांच में राशन खारिज करने की बात सही पाए जाने पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
महेशगंज थाना क्षेत्र के डीहबलई ग्रामसभा का कोटेदार कई मृत लोगों के राशनकार्ड पर वर्षों से राशन खारिज कर रहा था। इसकी जानकारी मृतकों के परिजनों को हुई तो करीब एक हफ्ते पूर्व वह कोटेदार के पास पहुंच गए और अपने राशन की मांग करने लगे। इस पर कोटेदार ने यह कहकर पल्ला झाडने का प्रयास किया कि उनका राशन कार्ड निरस्त हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी पुष्ट जानकारी की और शिकायत उच्चाधिकारियों सहित जिला पूर्ति निरीक्षक से की। शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर देवीप्रसाद तिवारी गांव पहुंचे और राशन के उठान और वितरण की जांच की। इस जांच में मृतकों के नाम पर राशन खारिज करने का मामला सही पाया गया। इसकी जानकारी सप्लाई इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को दी। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को डीह बलई ग्रामसभा के कोटेदार रामअवध पुत्र पंचम के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया।
कपड़े की दुकान में चोरी का आरोपी भेजा जेल गया
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेडा़ बाजार स्थित अजय रेडीमेड गारमेंट की दुकान में एक सप्ताह पूर्व दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर नगदी समेत लाखों के रेडीमेड कपड़े की चोरी हुई थी। आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमयी सुल्तानपुर कुटुलिया गांव निवासी मिथिलेश सरोज पुत्र रामसुमेर के खिलाफ दुकानदार अजय यादव ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके अन्य साथियों के बारे में काफी पूछताछ की। हालांकि पुलिस को पूछताछ में कुछ भी हासिल नहीं हुआ। युवक के पास से चोरी का कोई सामान भी बरामद नहीं हो सका। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानपुर जनपद के गोरा बालिक थाना क्षेत्र के गभाडिय़ा गांव निवासी अनिल कुमार जयसवाल पुत्र भवानी प्रसाद नवाबगंज थाने में काफी समय से वांछित चल रहा था। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों संतोष यादव व उपेंद्य्र के साथ आलापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके साथ ही लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया।
सांड़ के हमले में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा कडऱौ निवासी राम प्रसाद (85) पुत्र बेनी माधव पटेल बीते 24 जून की दोपहर अपने खेत में आम के पेड़ को देखने जा रहा था। इस दौरान एक आवारा सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के दौडने पर सांड़ भाग निकला। उनका इलाज गांव के ही एक निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। दो दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।