फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kotedar will make Ayushman Golden Card

Pratapgarh News: कोटेदार बनाएंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड

Wed, 24 May 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kotedar will make Ayushman Golden Card
कोटेदार बनाएंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

- लालगंज तहसील में 86 कोटेदारों को कार्ड निर्गत करने का दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। यदि आप आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं। आप का गोल्डन कार्ड नहीं बना है तो आप को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप को घर से दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर पंचायत भवन पर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने आप जाएंगे तो कोटेदार मुफ्त में गोल्डन कार्ड भी निर्गत करेंगे।
जिले में 74 हजार 234 अंत्योदय (लाल) कार्डधारक है। इनमें एक लाख 86 हजार परिवार के सदस्य हैं। अबतक 78 हजार 500 सदस्यों का ही गोल्डन कार्ड निर्गत हो सका है। बाकी लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए दूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे अंत्योदय कार्ड धारक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की इस परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले भर के कोटेदारों को अंत्योदय कार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड निर्गत करने के निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर आयुष्मान के प्रोग्राम मैनेजर डॉ. सुधाकर सिंह और विवेक मिश्र मंगलवार दोपहर लालगंज तहसील सभागार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटेदार श्यामलाल, धर्मेंद्र सिंह, शुधा सिंह, रोमिल श्रीवास्तव, घनश्याम तिवारी समेत 86 कोटेदारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्गत करने का टिप्स बताया। डॉ. सुधाकर ने बताया कि प्रति गोल्डन कार्ड पर कोटेदार को पांच रुपये मिलेंगे। उन्हें कहीं जाना भी नहीं होगा। सरकारी राशन की दुकान पर आने वाले लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed