फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kit is over, HIV test is not being done

किट खत्म, नहीं हो पा रही एचआईवी की जांच

Wed, 28 Sep 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

जिले में एचआईवी जांच की इंफार्मेटिक किट खत्म हो गई है।जिससे मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट सेंटर जाना पड़ रहा है।बाहर जांच के लिए देने होते हैं 350 रुपये मेडिकल कॉलेज समेत तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की एचआईवी जांच नि:शुल्क होती है।

विज्ञापन
Kit is over, HIV test is not being done

विस्तार

जिले में एचआईवी जांच की इंफार्मेटिक किट खत्म हो गई है। जिससे मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट सेंटर जाना पड़ रहा है। मेडिकल कालेज समेत पांच सरकारी अस्पतालों में एचआईवी की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अमूमन गर्भवती महिलाओं के अलावा ऑपरेशन वाले मरीजों की एचआईवी जांच कराई जाती है। कई दिनों से बुखार समेत अन्य लक्षणों को देखते हुए भी चिकित्सक मरीजों को एचआईवी की जांच कराने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय, लालगंज, कुंडा, रानीगंज और पट्टी सीएचसी में भी एचआईवी की जांच होती है। तीन दिनों से एचआईवी जांच की इंफार्मेटिक किट खत्म हो गई है। जिससे जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार औसतन हर दिन मेडिकल कालेज समेत अन्य अस्पालों में 50 से अधिक मरीजों की एचआईवी जांच होती है। तीन दिन से जांच बंद होने के कारण मरीजों को प्राइवेट सेंटर जाना पड़ रहा है।महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती होने वाली मरीजों की पहले ही एचआईवी जांच करा ली जाती है।
सबसे अधिक परेशानी प्रताप बहादुर अस्पताल में हार्निया, पथरी समेत अन्य आपरेशन कराने वाले मरीजों को हो रही है। दहिलामऊ निवासी संगम वर्मा अपने भाई रोहित का आपरेशन कराने के लिए सर्जन को दिखाया। एचआईवी जांच नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने भाई का ऑपरेशन टाल दिया। बुधवार को ऑपेरशन कराने के लिए चार मरीजों ने निजी केंद्रों पर जांच कराई।
बाहर जांच के लिए देने होते हैं 350 रुपये
मेडिकल कॉलेज समेत तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की एचआईवी जांच नि:शुल्क होती है। प्राइवेट सेंटरों पर एचआईवी की जांच कराने के एवज में 350 रुपये देने होते हैं। किट समाप्त होने के बाद मरीज बाहर से जांच कराने को मजबूर हैं।

एचआईवी की जांच के लिए प्रयोग होने वाली इंफार्मेटिक किट समाप्त है। जिसके लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द ही किट आने की उम्मीद है। अब जरूरत के हिसाब से मरीज जांच करा रहे हैं। डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed