फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kissing the feet of Jesus Christ descended Prrbhu

प्र्रभु यीशु के पैर चूमने उमड़े मसीही

Fri, 26 Dec 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kissing the feet of Jesus Christ descended Prrbhu
प्रतापगढ़। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव बुधवार आधी रात सिविल लाइन स्थित कैथोलिक, होली होजरी और फुल गोस्पल चर्च में धूमधाम से मनाया गया। रंगबिरंगी रोशनी से नहाए चर्च में बड़ी संख्या में  ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे। रातबारह बजे प्रभु यीशु का जन्म होते ही जिंगल बेल और मैरी क्रिसमस गीत गुनगुनाने लगे। प्रार्थना सभा के बाद फादर जॉन लुईस डिसूजा ने प्रभु यीशु के  नन्हे स्वरूप को जैसे ही गोद में उठाया प्रभु के  चरणों को चूमने के लिए महिलाएं और पुरुष उमड़ पडे़।
विज्ञापन


शहर के  सिविल लाइन स्थित कैथोलिक चर्च बुधवार रात दो बजे तक गुलजार रहा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की उमड़ी भीड़ रात बारह बजे उस समय खुशियों से झूम उठी जब फादर जॉन लुईस डिसूजा ने प्रभु जन्म की सजी झांकी से नन्हे स्वरूप को उठाकर लोगों को दर्शन कराए। इस मौके  पर मौजूद महिलाओं ने कैरल गाया। प्रभु जन्म के खुशी में फादर ने रोटी और दाखरस प्रसाद के रूप में वितरित किया। फादर जॉन लुईस डिसूजा ने प्रभु यीशु के संदेश भक्तों के सामने पढ़ते हुए कहा कि यीशु का अर्थ है ‘छुड़ाने वाला’ और मसीह का अर्थ है ‘अभिषिक्त’ अर्थात परमेश्वर के द्वारा अभिषिक्त को छुड़ाने वाला। उन्होंने प्रभु के  संदेश को सुनाते हुए कहा कि जैसे परमेश्वर आत्मा है, उसी प्रकार मनुष्य भी आत्मा है। मनुष्य का शरीर जो हरकत करता है वह परमेश्वर से नहीं छिपता और उसका हिसाब उसे देना पड़ता है।
विज्ञापन

चर्च में मौजूद लोग देररात तक खुशियां और जश्न मनाते रहे।

गुरुवार सुबह भी लोग एक-दूसरे के घरों में दस्तक देकर खुशी बांटते रहे। बुधवार रात चर्च में प्रार्थना के दौरान फादर संतोष कुमार, चंद्रा डिसूजा, अनुराग लाटियर्स, सिस्टर अनीता, सिस्टर कैथरीन, एडवर्ड डिसूजा, प्रशांत डिसूजा, प्रशोभ डिसूजा, अफसर हुसैन आलम, अंथोनी जेम्स, जॉन कूजूर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। गुरुवार को फुल गोस्पल चर्च के पादरी सुनील सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न भागों से प्रभु यीशु की झांकी निकली गई। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने एकता और शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोगों ने घर-घर झांकी सजा रखी थी। झांकी में वह गोशाला बनाई गई थी जहां प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। आकर्षक ढंग से सजी झांकी रात भर आकर्षक रोशनी में नहाई रही।


 नया मालगोदाम स्थित हैप्पी टाइम और सगरा स्थित शाश्वत एकेडमी में बच्चों ने सेंटाक्लाज बनकर उपहार बांटे। हैप्पी टाइम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्ले ग्रुप के छात्र ताक्ष्य त्रिपाठी ने सेंटाक्लाज बनकर बच्चों का मनोरंजन किया। आराध्या, विधि, आदित्य, अन्नपूर्णा, आन्या, आयुषी खुशबू ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खुशियां मनाईं। स्कूल के प्रबंधक शैलेंद्र मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर श्रीकिशोर अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्र, एकता ओझा, पल्लवी श्रीवास्तव, शिप्रा चतुर्वेदी आदि थीं। सगरा स्थित शाश्वत एकेडमी में बच्चों ने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। अन्या, राज, करिश्मा, वैष्णवी, शांभवी, सोनम, अनीता, पूजा ने गीत और नृत्य की महफिल सजाई।  इस मौके पर प्रबंधक मनीषा पांडेय और प्रिंसिपल प्रतिमा पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed