{"_id":"57acc3464f1c1b7102ee5358","slug":"kishor-ki-maut-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी मस्जिद गिरा रहे किशोर की मलबे में दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी मस्जिद गिरा रहे किशोर की मलबे में दबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
पुरानी मस्जिद गिरा रहा किशोर मलबा गिरने से उसमें दब गया। दूसरे मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और मलबा हटाया। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर ताजपुर गांव में पुरानी मस्जिद को नई बनाने के लिए मजदूरों से तोड़वाया जा रहा था। इसमें हथिगवां के डीहा गांव निवासी लवकुश (16) पुत्र रामपाल सरोज भी काम कर रहा था। गुरुवार की शाम चार बजे के करीब छत तोड़ने के दौरान एक बड़ा मलबा उसके ऊपर गिर गया। इसमें वह दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंचे। किशोर का शव देख परिजन बिलख पड़े। जानकारी पर कुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी करने के बाद शव का पंचनामा कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन