फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kisan news

मारा गया किसान, तेज हवा संग फिर बरसात

Mon, 13 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
kisan news
तीन दिन से खराब मौसम आखिरकार सोमवार को अपनी कुत्सित मंशा को जता ही दिया। ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। इससे खेत से लेकर खलिहान तक की बची फसलें भी चौपट हो गईं। स्थिति देख किसान खून के आंसू रोता रहा।
विज्ञापन


आसमान में तीन दिन से घिरे काले बादलों की मोटी परत दिन में दूसरे पहर तेज हवाओं के साथ बरस पड़ा। पट्टी, कुंडा, रानीगंज व लालगंज क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। शहर में हवा तो धीमी थी पर करीब 15 से 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इस बारिश से ग्रामीण इलाके में खेतों में पानी भर गया। गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी भर जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। खेतों में पानी भरने से किसानों की बची फसलें भी बर्बाद हो गईं। पट्टी क्षेत्र के बड़े किसान भूपेश तिवारी, केदारनाथ शुक्ल और लालगंज के मोहित अग्रवाल, सुरेश सिंह, दीपक चौरसिया एवं कुंडा के मटरूदीन, ऊधम सिंह आदि किसान कहते हैं कि इस बारिश से अब खेत से खलिहान तक में पड़ा गेहूं का एक भी दाना हाथ लगना मुश्किल है।
विज्ञापन


क्योंकि यदि मौसम इसी तरह रहा तो भीगा हुआ गेहूं अब सड़ जाएगा। उधर, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल कहते हैं कि  आलू की फसल तो खोदी जा चुकी है। इस बारिश से सरसों और गेहूं की फसल सड़ने की संभावना काफी बढ़ गई है। उधर मौसमविद देशराज मीना के मुताबिक रुक-रुक कर पूर्वा व पछुआ हवा चल रही है। इससे मौसम में सुधार के आसार काफी कम हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि हालात यही रहे तो अभी और तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने सुबह का न्यूनतम तापमान 19.6 व अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार की देर शाम शहर और ग्रामीण क्षेत्र के तीन अन्य विद्युत फीडरों से आपूर्ति का नया रोस्टर जारी हुई। विद्युत विभाग के कंट्रोल रूप से मिली खबर के मुताबिक शहर में सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति होगी। इसके बाद 12 बजे से तीन बजे तक कटौती रहेगी। फिर तीन से 10.30 बजे रात तक शहरियों को आपूर्ति मिलेगी। रात 10.30 से 1.30 शहर की सप्लाई ठप रहेगी। इसी क्रम में रात 1.30 से भोर 4.30 बजे तक शहर में आपूर्ति चलेगी। 4.30 से सुबह 7.30 बजे तक कटौती रहेगी। इसी तरह पट्टी, संडवाचंडिका व चिलबिला फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को रात दो से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति मिलेगी। इसके बाद सारा दिन उन्हें बिजली के दर्शन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed