फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kisan news

किसानों को अनुदान बांटने में कृषि विभाग ने किया खेल

Thu, 28 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाले अनुदान में विभागीय अधिकारियों ने खेल कर दिया। विभाग को लक्ष्य, बजट, पात्र किसान मिलने के बाद भी अनुदान की राशि उन्हें देने के बजाय विभाग को वापस कर दी गई है। विभाग ने ऐसा क्यों किया, इसका कोई ठोस तर्क अफसरों के पास नहीं है।  मगर बेचारे किसान अभी भी उम्मीद लगाकर विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया कराता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत रोटावेटर, थ्रेसर, सीडड्रिल और लेजरलैंड लेबलर की खरीद पर 35 हजार  से 1.5 लाख रुपये तक अनुदान देती है।
विज्ञापन


पूर्व के वर्षों में विभाग से किसानों को ऑफलाइन अनुदान दिया जाता था। मगर बीते वित्तीय वर्ष में योजना को ऑनलाइन कर दिया गया। इस योजना में व्यवस्था यह थी कि जो किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे उनको अनुदान का लाभ ऑनलाइन दिया जाएगा। कहने का आशय है कि आवेदन तो ऑफलाइन करना होगा, मगर अनुदान की राशि सीधे किसान के खाते में भेज दी जाएगी। खास बात यह रही कि आवेदन करने वाले किसानों से अफसर कह रहे थे कि अनुदान पाने के लिए किसी भी कर्मचारी को एक रुपये नहीं दीजिएगा। मगर, आलम यह था कि सत्यापन में सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर सभी कृषि यंत्रों पर सुविधा शुल्क का मानक तय कर दिया गया था। आरोप है कि जो किसान सुविधा शुल्क के मानक पर खरे उतरे, उन्हें तो अनुदान की रकम मिल गई, मगर जो अफसर की बात मानकर चल रहे थे वे ताकते ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed