{"_id":"6486bc405ee240073d071bb5","slug":"killing-a-young-man-with-a-knife-throwing-the-dead-body-on-the-side-of-the-road-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव को सड़क के किनारे फेंका, आरोपी घर छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव को सड़क के किनारे फेंका, आरोपी घर छोड़कर फरार
Mon, 12 Jun 2023 12:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:03 PM IST
सार
कीना का पुरवा गांव निवासी अनिल (25) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात फिर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि आरोपियों ने पीट-पीटकर अनिल को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली के कीना का पुरवा गांव में बीतीरात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसियों ने शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सारे आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं।
विज्ञापन
कीना का पुरवा गांव निवासी अनिल (25) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात फिर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि आरोपियों ने पीट-पीटकर अनिल को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले। ग्रामीणों ने जब अनिल की लाश देखी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अनिल को अस्पताल भेजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन