फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kids' fake numbers will fall on headmasters

बच्चों की फर्जी संख्या लिखने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज : एडी बेसिक

Sat, 29 Jun 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kids' fake numbers will fall on headmasters
बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में आयोजित स्कूल चलो अभियान गोष्ठी में जुटे शिक्षक - फोटो : PRATAPGARH
बच्चों की फर्जी संख्या लिखने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज : एडी बेसिक
विज्ञापन

रजिस्टर में ए और पी नहीं अंकित करना होगा, बल्कि बच्चों से अंग्रेजी में कराना होगा हस्ताक्षर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एडी बेसिक रमेश तिवारी ने कहा है कि प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बच्चों की फर्जी संख्या लिखकर एमडीएम में खेल करने वाले हेडमास्टरों पर अब गाज गिरेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या अधिक होती है, और जब हम लोग पहुंचते हैं, तो संख्या आधे से कम होती है। वह शुक्रवार को बीएसए कार्यालय के निकट स्थित स्कूल चलो अभियान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
बीएसए कार्यालय के निकट शुक्रवार को मानधाता, सदर, संडवा चंद्रिका और नगर क्षेत्र के हेडमास्टरों और विज्ञान शिक्षकों की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडी बेसिक रमेश तिवारी ने प्राथमिक शिक्षा की गिरती साख के लिए शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अपने दायित्वों का निवर्हन करें। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने लगभग डेढ़ घंटे तक शिक्षकों को संबोधित करके स्कूलों के नियमित खुलने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं, उनका नाम रजिस्टर में कदापि न लिखा जाय। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में प्राय: देखने को मिलता है, शिक्षक और शिक्षिकाएं एक स्थान पर एकत्रित होकर आपस में बाते करते रहते हैं।यह पूरी तरह गलत है, स्कूल समय में आपस में बात करने के बजाय बच्चों की शिक्षा पर जोर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल आने और जाने के समय हस्ताक्षर बना जाए। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर में अब ए और पी लिखने की जरुरत नहीं है, बल्कि बच्चों के हस्ताक्षर कराना होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले बच्चों को अंग्रेजी में अपना नाम लिखना सिखाइए और प्रतिदिन उससे दस्तखत कराइए। बैठक में प्रमुख रुप से सीमा गौतम, सुधीर सिंह, रमाशंकर शुक्ल, विनय सिंह, प्रभाकर प्रताप सिंह, प्राची पांडेय, इंद्रसेन सिंह, बसंत सिंह, राम कुमार सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी के आदेश के बाद भी नहीं आए डीएम
योगी सरकार ने डीएम और बीएसए को साथ मिलकर शिक्षकों के साथ बैठक करने और शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा था। कुंडा, पट्टी,लालगंज, रानीगंज के साथ ही शुक्रवार को सदर तहसील के शिक्षकों की बैठक बीएसए कार्यालय के निकट बुलाई गई थी। इस कार्यक्रम में डीएम के आने का कार्यक्रम था। शिक्षक डीएम के आने की प्रतीक्षा करते रहे, जिले में मौजूद होने के बाद भी वह बैठक में शिरकत करने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed