फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kidnapped and demanded ransom of five lakhs, four people arrested

Pratapgarh News: अपहरण कर मांगी पांच लाख की फिरौती, चार लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and demanded ransom of five lakhs, four people arrested
कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी दलपति वर्मा को जमीन दिखाने के बहाने कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। परिवार के लोगों के पास फोन कर पांच लाख रुपये मांगे। खबर मिलते ही सक्रिय हुई स्वाट टीम और कंधई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहृत को बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब दस बजे दलपति वर्मा कंधई के कोर्रा निवासी अनवर के साथ आसपुर देवसरा में जमीन देखने गए। वहां अनवर ने अपने चार साथियों की मदद से दलपति का अपहरण कराया। उसे कार में जबरन बैठाकर आंख व मुंह में पट्टी बांधकर अमरगढ़ ले गए। वहां एक मकान में बंद कर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बदमाशों ने एक पड़ोसी महिला के माध्यम से दलपति को उनकी पत्नी से बात करवाई। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर पत्नी से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। धमकाया कि रुपये न देने पर इसे जान से मार देंगे। मामला संज्ञान में आते ही स्वाट टीम प्रभारी दिनेश सिंह व कंधई थानाध्यक्ष गुलाबचंद्र सोनकर तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने फिरौती मांगने वाले नंबर के रात में दो आरोपियों को पकड़ भी लिया। जिनके जरिए अपहृत दलपति को बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल, कार, बाइक, तमंचा बरामद किया। रविवार को लिखापढ़ी के बाद अपहरण की साजिश रचने वाले अनवर, सरायजमुआरी निवासी राम प्रकाश उर्फ प्रकाश, हरि प्रसाद सरोज उर्फ मखंचू और सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के सोनई निवासी शिव बहादुर मिश्रा को जेल भेजा। घटना में शामिल फरार लंभुआ के अर्जुनपुर निवासी लालजी सरोज की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed